विज्ञापन

IND vs SA; T20 World Cup 2026: अभिषेक शर्मा T20I में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस स्ट्राइक रेट से करते हैं बैटिंग, आंकड़े देखकर टीम हो जाएगी बेदम

Abhishek Sharma Strike Rate vs SA in T20I; T20 World Cup 2026 Super-8: आज 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में अभिषेक शर्मा की यही 'फियरलेस' अंदाज टीम इंडिया के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकती है.

IND vs SA; T20 World Cup 2026: अभिषेक शर्मा T20I में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस स्ट्राइक रेट से करते हैं बैटिंग, आंकड़े देखकर टीम हो जाएगी बेदम
Abhishek Sharma Strike Rate vs SA in T20I; T20 World Cup 2026 Super-8:

Abhishek Sharma Strike Rate vs SA in T20I; T20 World Cup 2026: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जब भी टी20 क्रिकेट की बात होती है, तो सबकी निगाहें बड़े नामों पर टिकी होती हैं। लेकिन सुपर-8 के महामुकाबले से पहले जो आंकड़े निकलकर सामने आ रहे हैं, वो दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों की नींद उड़ाने के लिए काफी हैं. टीम इंडिया के पास टॉप-3 में एक ऐसा बल्लेबाज है, जो ईशान किशन और तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ियों से भी अधिक 'खतरनाक' साबित हो रहा है और वह नाम है अभिषेक शर्मा.

आंकड़ों में अभिषेक का 'कोहराम'

अभिषेक शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अब तक कुल 8 टी20 मुकाबले खेले हैं. इन मैचों में उनके बल्ले से 200 रन निकले हैं, जिसमें एक शानदार अर्धशतक भी शामिल है. भले ही रनों के मामले में अन्य बल्लेबाज आगे दिखें, लेकिन जब बात खेल में तूफानी अंदाज की हो तो अभिषेक का कोई दूसरा विकल्प नहीं है.

स्ट्राइक रेट ही काफी है

टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर में ईशान किशन और तिलक वर्मा जैसे तूफानी बल्लेबाज मौजूद हैं. ईशान किशन जहां 150.36 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं, वहीं तिलक वर्मा का स्ट्राइक रेट 163.15 का है, लेकिन अभिषेक शर्मा इन दोनों से आगे हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभिषेक का स्ट्राइक रेट 173.91 का है, जो उन्हें भारत का सबसे खतरनाक हथियार बनाता है.

गौर करने वाली बात ये है कि अभिषेक ने इन दोनों खिलाड़ियों की तुलना में कम मैच खेले हैं, फिर भी स्ट्राइक रेट के मामले में वे टॉप पर काबिज हैं. इसका सीधा मतलब यह है कि अभिषेक क्रीज पर आते ही अफ्रीकी गेंदबाजों पर टूट पड़ते हैं और उन्हें सेट होने का कोई मौका नहीं देते हैं. इस बीच इस वर्ल्ड कप में तीन बार शून्य पर पवेलियन लौट चुके अभिषेक शर्मा ने सामने आकर अपने फॉर्म पर बयान दिया.

अभिषेक शर्मा ने खुद दिया अपने फॉर्म पर बयान 

स्टार स्पोर्ट्स के द्वारा शेयर किये गए वीडियो में अभिषेक शर्मा बहुत ही कॉंफिडेंट लग रहे हैं और उन्होंने अपने बयान से ये बता दिया है आने वाले मुकाबलों में उनका बल्ला बोलेगा, अभिषेक ने कहा, "मैं अपना प्रोसेस और माइंडसेट कभी नहीं बदलूंगा", इस बयान से ये साफ है की अभिषेक शर्मा को खुद पर ‘विश्वास' है की वो आने वाले मुकाबलों में प्रदर्शन करेंगे.

सुपर-8 में गेम चेंजर साबित होंगे अभिषेक

आज 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में अभिषेक शर्मा की यही 'फियरलेस' अंदाज टीम इंडिया के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकती है. अगर अभिषेक पावरप्ले में उसी 174 के करीब के स्ट्राइक रेट से खेलते हैं, तो दक्षिण अफ्रीका के लिए मुश्किल हो सकता है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com