विज्ञापन

IND vs ZIM: अभिषेक शर्मा हरारे में मचाएंगे हाहाकार, जिम्बाब्वे के खिलाफ मात्र 2 छक्के लगते ही बना देंगे T20 महारिकॉर्ड

Abhishek Sharma Upcoming Record, IND vs ZIM 1st T20I: इंग्लैंड दौरे पर उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके अभिषेक शर्मा, लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 में उनके पास बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है.

IND vs ZIM: अभिषेक शर्मा हरारे में मचाएंगे हाहाकार, जिम्बाब्वे के खिलाफ मात्र 2 छक्के लगते ही बना देंगे T20 महारिकॉर्ड
Abhishek Sharma T20 Sixes Record IND vs ZIM

Abhishek Sharma Upcoming Record, IND vs ZIM 1st T20I: जिम्बाब्वे दौरे पर भारत की युवा टीम हरारे स्पोर्ट्स क्लब में 3 मुकाबलों की टी20 सीरीज खेलेगी. सीरीज का पहला मैच आज 23 जुलाई को आयोजित होगा, जिसके बाद 25 और 26 जुलाई को दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा टी20 क्रिकेट में उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा. टीम इंडिया को पूरी सीरीज में जीत का इंतजार करना पड़ा और कई बल्लेबाज अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे. सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा भी इंग्लैंड के खिलाफ लगातार बड़ी पारी नहीं खेल पाए और 5 मैचों में 131 रन ही बना सके थे.

2 छक्के और अभिषेक रच देंगे इतिहास

अभिषेक की नजर जिम्बाब्वे दौरे पर है, जहां सिर्फ एक अच्छी पारी उन्हें रिकॉर्ड बुक में सबसे ऊपर पहुंचा सकती है. आज से हरारे स्पोर्ट्स क्लब में शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज में अभिषेक के पास बड़ा व्यक्तिगत रिकॉर्ड बनाने का मौका है. अभिषेक शर्मा अपनी पारी में मात्र 2 छक्के लगा देते हैं तो T20 में बतौर ओपनर उनके 350 छक्के पूरे हो जाएंगे और ऐसा करते ही वो संजू सैमसन के 350 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ देंगे.

सिर्फ 16 रन और... अभिषेक बन जाएंगे नंबर-1

भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड फिलहाल जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा के नाम है. रजा ने 11 मैचों में 194 रन बनाए हैं. अभिषेक शर्मा इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं. उनके नाम छह मैचों में 179 रन दर्ज हैं. यानी पहले टी20 में यदि उनके बल्ले से 16 रन निकलते हैं तो वह 195 रन के साथ इस रिकॉर्ड पर कब्जा कर लेंगे.

इस सीरीज में गौतम गंभीर की गैर-मौजूदगी में वीवीएस लक्ष्मण भी स्टैंड-इन हेड कोच के तौर पर वापसी कर रहे हैं. टीम के संतुलन और चयन को लेकर उनके नजरिए पर सभी की निगाहें रहेंगी.

हालांकि, हालात भारत की बल्लेबाजी की परीक्षा ले सकते हैं. हरारे की पिच आमतौर पर तेज गति और उछाल के लिए जानी जाती है, जिससे जिम्बाब्वे के अनुभवी तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी और रिचर्ड नगारवा मुकाबले में मजबूती से बने रहेंगे. अगर भारत को बल्लेबाजी में लड़खड़ाने से बचना है, तो नई गेंद के खिलाफ ज्यादा अनुशासन दिखाना होगा.

भारत और जिम्बाब्वे के बीच साल 2010 से अब तक कुल 14 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है. भारत ने 11 मैच अपने नाम किए, जबकि जिम्बाब्वे 3 मैच जीत चुका है. हालांकि, जिम्बाब्वे घरेलू हालात का फायदा उठाने को लेकर आश्वस्त होगा, इसलिए भारत इस सीरीज को हल्के में नहीं ले सकता.

भारत की टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर).

जिम्बाब्वे की टीम: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, तनाका चिवांगा, बेन कुरेन, ब्रैड इवांस, वेस्ले मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजरबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामुरी, मिल्टन शुंबा, तफदजवा त्सिगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket, Abhishek Sharma, India, Zimbabwe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com