विज्ञापन

सचिन से बेहतर विराट? AB de Villiers के दावे पर भड़के पूर्व भारतीय क्रिकेटर, बोले- वो नशा आगे बढ़ाओ भाई

AB de Villiers picking Virat Kohli over Sachin Tendulkar: भारत के पूर्व क्रिकेटर डोडा गणेश ने एबी डिविलियर्स पर तीखा तंज कसा, दरअसल, इस दिग्गज खिलाड़ी ने विदेशी टेस्ट परिस्थितियों में विराट कोहली को सचिन तेंदुलकर से बेहतर बताया है.

सचिन से बेहतर विराट? AB de Villiers के दावे पर भड़के पूर्व भारतीय क्रिकेटर, बोले- वो नशा आगे बढ़ाओ भाई
Dodda Ganesh angry on AB de Villiers

AB de Villiers brutally trolled for picking Virat Kohli over Sachin Tendulkar: साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज एबी डिविलियर्स का एक बयान काफी वायरल हुआ जिसमें उन्होंने विदेशी परिस्थिति में कोहली को सचिन से बेहतर बताया था, एबी के इस बयान के बाद पूर्व दिग्गजों ने अपनी-अपनी राय देनी शुरू कर दी है. वहीं, अब भारत के पूर्व गेंदबाज डोडा गणेश ने सोशल मीडिया पर एबी डिविलियर्स को ट्रोल किया है और उन्हें कहा है कि "भाई आप जो नशा करते हैं वह मुझे भी देना". डोडा गणेश का यह कमेंट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. 

दरअसल, डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "मुझे सचिन तेंदुलकर की याद आती है, जिन्होंने भारत के लिए यह ट्रेंड शुरू किया था. सचिन पहले व्यक्ति थे जिन्होंने दिखाया कि एक सबकॉन्टिनेंट बल्लेबाज के तौर पर, आप बाउंसी और सीमिंग कंडीशन में अच्छा कर सकते हैं. विराट ने इसे आगे बढ़ाया और स्तर बढ़ाया।."

डिविलियर्स ने कहा कि 'कोहली और तेंदुलकर ने अब केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल जैसे भारतीय बल्लेबाजों को घर से बाहर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया है. दोनों विराट और सचिन के नक्शेकदम पर चल रहे हैं". डिविलियर्स का मानना ​​है कि राहुल के पास विदेशों में सफल होने की तकनीक के बावजूद अभी भी अपने खुद को बेहतर करने की गुंजाइश है.

सचिन ने 2013 में संन्यास लिया था. 200 टेस्ट मैचों में उनके नाम 15,921 रन हैं, जो टेस्ट क्रिकेट का रिकॉर्ड है. तेंदुलकर के टेस्ट रनों में से लगभग 55 प्रतिशत (8705 रन) घर से बाहर आए. वह विदेशी हालात में टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं. वहीं, विराट कोहली ने 123 टेस्ट में 9,230 रन बनाए हैं. इस दौरान कोहली ने भारत के बाहर 66 टेस्ट में 4,774 रन बनाए. विराट ने 2025 में टेस्ट को अलविदा कह दिया था.

ये भी पढ़ें- Lausanne Diamond League: नीरज चोपड़ा टॉप-10 से बाहर, अरशद से भी पीछे पथिरागे! जानिए जैवलिन थ्रो इतिहास के 10 सबसे बड़े थ्रो

ये भी पढ़ें- Neeraj Chopra ! भारत में कब, कहां और कैसे देखें Lausanne Diamond League 2026 का LIVE प्रसारण?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Abraham Benjamin De Villiers, Virat Kohli, Sachin Ramesh Tendulkar, Doddanarasiah Ganesh, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com