यूएई में 27 अगस्त से खेले जाने वाले आगामी एशिया कप के लिए भारत की टीम की घोषणा सोमवार को की गई. रोहित शर्मा टीम की कमान संभालेंगे, जबकि पूर्व कप्तान विराट कोहली ब्रेक के बाद टीम में वापस आ गए हैं. प्रीमियर पेसर जसप्रीत बुमराह चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.
ऐसा माना जा रहा है कि अब जो खिलाड़ी एशिया कप में टीम इंडिया का हिस्सा है उन्हीं को वर्ल्डकप के प्लान में माना जाए, ऐसे में पांच खिलाड़ियों को उनकी आगे की संभावनाओं को गहरी चोट लगी है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
चलिए जानते हैं ऐसे कौन से खिलाड़ी हैं जिनको भारत के लिए टी20 वर्ल्डकप खेलने का सपना अब अधूरा लगने लगा है.
1. ईशान किशन को वेस्टइंडीज दौरे के बाद एशिया कप के लिए टीम में जगह नहीं मिली है.

2. श्रेयस अय्यर को हालांकि टीम में जगह नहीं मिली है लेकिन उनको स्टैंडबाय में रखा गया है इसका मतलब वे भी टी20 की टीम में अभी भी अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए हैं.

3. वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम में खेलने वाले संजू सैमसन की तरफ अब शायद भारतीय टीम नहीं देख रही है.

4. अक्षर पटेल को भी 15 खिलाड़ियों की टीम में जगह नहीं मिली है.


आपको बता दें कि केएल राहुल चोट और कोविड से उबरने के बाद उप-कप्तान के रूप में भारतीय टीम में लौट आए हैं. 15 खिलाड़ियों की टीम में ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक दो विकेट कीपिंग विकल्प हैं. तीन स्पिनर टीम का हिस्सा हैं, जिसमें रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई शामिल हैं. हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा दो ऑलराउंडर हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं