- मंजीत कौर को किडनैप कर पेड़ से बांधा गया और आग लगा दी गई थी.
- इलाज के दौरान अस्पताल में मंजीत कौर की मौत हो गई.
- पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
चंडीगढ़: पंजाबी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मंजीत कौर की अस्पताल में इलाज के दौरान को मौत हो गई. आरोप है कि मंजीत को पेड़ से बांधकर जला दिया गया था. पुलिस ने बताया कि 28 वर्षीय मंजीत कौर की मौत 26 अगस्त को पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER) में इलाज के दौरान हुई. पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 103 (1) (हत्या) और 140 (1) (अपहरण) के तहत मामला दर्ज किया गया है.
मंजीत की मां की शिकायत के अनुसार, कौर को कथित तौर पर उनके दो परिचितों शुभी और पिंडा ने 3 जुलाई को सेक्टर 34 में शराब की दुकान के पास बुलाकर अगवा कर लिया था. शिकायत में कहा गया है कि उन्हें पंजाब के मोरिंडा ले जाया गया, जहां उनके साथ मारपीट की गई, उन्हें पेड़ से बांधा गया और आग लगा दी गई.
मां ने पुलिस पर लगाए आरोप
मंजीत की दोस्त मौके पर पहुंची और कंबल से आग बुझाई, फिर उन्हें मोरिंडा के एक अस्पताल ले गई. बाद में उन्हें मोहाली के एक प्राइवेट अस्पताल और फिर चंडीगढ़ के PGIMER ले जाया गया. मंजीत मां ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को 5 अगस्त को होश आ गया था, लेकिन मोहाली की खरड़ पुलिस को उसका बयान दर्ज करने के लिए सूचना देने के बावजूद पुलिस नहीं आई. हालांकि, पुलिस ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने परिवार का पूरा सहयोग किया.
पुलिस कर रही मामले की जांच
चंडीगढ़ की डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (साउथ) गुरजीत कौर ने कहा कि जांच चल रही है और हमलावरों का पता लगाने की कोशिशें की जा रही हैं. पुलिस इस घटना के पीछे के लोगों का पता लगाने के लिए CCTV फुटेज और दूसरे सबूतों की जांच कर रही है, साथ ही कथित अपहरण से जुड़ी परिस्थितियों का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है. हत्या के पीछे की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है.
यह भी पढ़ें- रैपिडो कैब ड्राइवर ने रक्षा बंधन पर महिला से मांगे एक्स्ट्रा 200 रुपये, कहा- 'ये डिपार्चर का चार्ज है'
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं