विज्ञापन
This Article is From Aug 03, 2017

वाराणसी पुलिस ने मांगे शाहरुख की ड्यूटी पर लगे पुलिस कर्मियों के एक दिन की तनख्वाह के पैसे

नोटिस में कहा गया कि ये कमर्शियल प्रोग्राम था, लिहाजा ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों के एक दिन का भुगतान आयोजक को देना होगा.

वाराणसी पुलिस ने मांगे शाहरुख की ड्यूटी पर लगे पुलिस कर्मियों के एक दिन की तनख्वाह के पैसे
वाराणसी में शाहरुख खान और अनुष्‍का शर्मा (फाइल फोटो)
  • शाहरुख के लिए सिपाही से लेकर एसपी रैंक तक के अधिकारी की ड्यूटी लगी थी
  • फिल्‍म हैरी मेट सेजल के प्रमोशन के लिए वाराणसी पहुंचे थे शाहरुख
  • अनुष्‍का के साथ पहुंचे शाहरुख ने बनारसी पान का भी लुत्‍फ उठाया था
वाराणसी: वाराणसी में सुपर स्टार शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा के फिल्म के प्रमोशन का कार्यक्रम आयोजक को महंगा पड़ गया. वाराणसी पुलिस ने इस बाबत आयोजक को 5.59 लाख रुपये के भुगतान के बकाये का नोटिस भेजा है. ये पैसा शाहरुख और उनकी टीम के शहर में आने पर सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों के एक दिन के वेतन के भुगतान का है. नोटिस में कहा गया कि ये कमर्शियल प्रोग्राम था, लिहाजा ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों के एक दिन का भुगतान आयोजक को देना होगा.

नोटिस में लिखा है कि जो आयोजन किया गया वो फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के प्रमोशन से जुड़ा होने के कारण व्यावसायिक श्रेणी में आता है. इसके लिये कुल 224 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था. इसमें सिपाही से लेकर एसपी रैंक तक के लोगों की ड्यूटी लगाई गई थी. लिहाजा इन पुलिस कर्मियों का एक दिन का वेतन छह लाख ग्यारह हज़ार चालीस रुपये बनता है जिसकी बाकी की धनराशि तुरंत भुगतान की जाये.

एसपी ट्रैफिक सुरेश चन्द्र रावत भी बताते हैं कि "31 जुलाई को सावन का मेला था. उसी दौरान शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए आये थे और उनके लिए पुलिस बल को लगाया गया था. उनका जो कार्यक्रम था वो पूरा निजी कार्यक्रम था और इनके लिए पुलिस बल जितना लगाया गया था उसके भुगतान के लिए कहा गया था. पूरा भुगतान उन्होंने नहीं किया. 224 पुलिस कर्मी लगाए गए थे और इनके द्वारा 51 हजार जमा किया गया था. और जो निर्धारित एक दिन की धनराशि 6 लाख से कुछ अधिक की थी तो 5.59 लाख के बकाए का अलग से नोटिस दिया गया.'

VIDEO: फिर से प्रेम कहानी में लौटे शाहरुख खान

गौरतलब है कि सोमवार को शाहरुख और उनकी टीम फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के प्रमोशन के लिए वाराणसी के अशोका इंस्टीट्यूट में आए थे. वहां उन्होंने अपना प्रोग्राम किया. इसमें उनकी प्रमोशन संस्था रेड चिली भी थी. शाहरुख वाराणसी एयरपोर्ट से पांच सितारा होटल गए. फिर वहां से अशोका इंस्टीट्यूट गये. रास्ते में पान भी खाया. उनकी सुरक्षा में पुलिस बल हर जगह तैनात था. पुलिस उन्हीं सुरक्षा कर्मियों के एक दिन के वेतन का पैसा अब मांग रही है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shahrukh Khan, Jab Harry Met Sejal, Banaras, Anushka Sharma, Varanasi Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com