विज्ञापन
This Article is From Nov 03, 2020

अविवाहित 16 साल की लड़की ने बच्चे को जन्म देने के बाद फेंका, 60 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार

बुराड़ी में 60 साल के बुजुर्ग ने 16 साल की लड़की को गर्भवती किया, लड़की ने घर की छत पर बेटे को जन्म देकर नीचे फेंका

अविवाहित 16 साल की लड़की ने बच्चे को जन्म देने के बाद फेंका, 60 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार
प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली:

उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दरअसल 31 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस को एक कॉल मिला कि बुराड़ी इलाके में एक नवजात कपड़े में लिपटा पड़ा है. पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत नवजात बच्चे को कब्जे में लेकर अस्पताल में भर्ती करवाया. पुलिस ने आसपास के लोगों से बच्चे के बारे में पूछताछ की, लेकिन नवजात के परिवार वालों का कुछ पता नहीं चल सका. पुलिस ने आसपास के CCTV कैमरे खंगाले तो नवजात के पास एक लड़की दिखाई दी. लड़की बच्चे को पॉलीथिन से निकालकर एक कपड़े में लपेटकर रखती दिखाई दे रही थी.

सीसीटीवी के आधार पर लड़की की पहचान हुई. लड़की से जब पूछताछ शुरू की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ. इस 16 साल की लड़की के मुताबिक 60 साल का बुजुर्ग इलाके में राशन की दुकान चलाता है. पीड़ित उसके पास जाती थी. इसी दौरान बुजुर्ग ने पीड़िता को बहला फुसलाकर उसके साथ शारीरिक सम्बंध बनाए. इसी दौरान वो गर्भवती हो गई.

लड़की की मां घरों में मेड के तौर पर काम करती है. लड़की की मां को शक हुआ तो लड़की ने इधर उधर की बात की और बहाना बना दिया. और आखिर में लड़की ने छत पर अकेले ही बच्चे की जन्म दिया. पीड़िता को बेटा पैदा हुआ.

लड़की ने नवजात बेटे को पॉलीथिन में बांधकर छत से रस्सी से बांधकर नीचे फेंक दिया. नवजात जब ज्यादा रोने लगा तो लड़की घर के नीचे आई और पॉलीथिन से बच्चे को निकालकर सुरक्षित जगह रखकर वापस घर चली गई. दिल्ली पुलिस के सामने लड़की ने जो खुलासा किया उसके बाद पुलिस ने 60 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. नवजात फिलहाल पूरी तरह सुरक्षित है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Unmarried 16-year-old Girl, Birth To Child, 60-year Old Man Arrested
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com