विज्ञापन
This Article is From Jun 12, 2017

तमिलनाडु : पन्नीरसेल्वम खेमा ने विलय वार्ता के लिए बने पैनल को भंग किया

पन्नीरसेल्वम ने कहा कि विपक्षी कैंप की ओर से तमाम तरह के गैर-जिम्मेदाराना बयानों को बर्दाश्त करने के बाद वह इस तरह की घोषणा करने को मजबूर हुए.

Also Read in
तमिलनाडु : पन्नीरसेल्वम खेमा ने विलय वार्ता के लिए बने पैनल को भंग किया
तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम (फाइल फोटो)
चेन्नई: तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री तथा अन्नाद्रमुक (पुराची तलैवी अम्मा) कैंप के प्रमुख ओ. पन्नीरसेल्वम ने मुख्यमंत्री पलानीस्वामी के नेतृत्व वाले प्रतिद्वंद्वी अन्नाद्रमुक (अम्मा) कैंप के साथ विलय वार्ता के लिए गठित सात-सदस्यीय पैनल को भंग करने की घोषणा की है.

पन्नीरसेल्वम ने पार्टी पदाधिकारियों की एक बैठक में यह घोषणा की. कार्यकर्ताओं ने इस घोषणा का स्वागत किया और वरिष्ठ सहयोगियों ने उन्हें बधाई दी. पन्नीरसेल्वम ने कहा कि विपक्षी कैंप की ओर से तमाम तरह के गैर-जिम्मेदाराना बयानों को बर्दाश्त करने के बाद वह इस तरह की घोषणा करने को मजबूर हुए.

उन्होंने कहा कि सभी वर्गों के लोग खासकर महिलाएं, छात्र और युवा विलय के विचार के विरोध में थे. उन्होंने कहा, 'ऐसी स्थिति में हमारे दल द्वारा विलय की बातचीत के लिए गठित पैनल को भंग किया जाता है.' इस पैनल का गठन अप्रैल माह में हुआ था.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
O Panneerselvam, Palaniswami, Tamil Nadu, AIADMK
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com