विज्ञापन
This Article is From Sep 18, 2018

मुंबई : लोकल ट्रेन में मणिपुरी छात्रा से हुई छेड़छाड़, किसी ने नहीं की मदद

पीड़ित छात्रा ने सोमवार को वाशी रेलवे पुलिस में संपर्क किया और अज्ञात आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

मुंबई : लोकल ट्रेन में मणिपुरी छात्रा से हुई छेड़छाड़, किसी ने नहीं की मदद
प्रतीकात्मक फोटो.
  • अपने यूरोपीय साथी के साथ लोकल ट्रेन में सफर कर रही थी छात्रा
  • जनरल डिब्बे में किसी अज्ञात शख्स ने लड़की से छेड़छाड़ की
  • मदद न मिलने से आरोपी को पकड़ने में कामयाब नहीं हुई छात्रा
मुंबई: अपने यूरोपीय साथी के साथ लोकल ट्रेन में सफर कर रही 22 वर्षीय मणिपुरी शोध छात्रा के साथ 11 सितंबर को कथित तौर पर चलती ट्रेन में छेड़छाड़ की गई.    

पुलिस ने सोमवार को बताया कि पीड़ित छात्रा ने सोमवार को वाशी रेलवे पुलिस में संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई.    पीड़िता ने अपनी शिकायत में दावा किया कि 11 सितंबर को जब वह वाशी से गोवंडी की ट्रेन में जा रही थी तो एक जनरल डिब्बे में किसी अज्ञात शख्स ने उसके साथ छेड़छाड़ की.

लड़की ने पुलिस को बताया कि जब उसने अपने साथी के साथ उस शख्स को पकड़ने की कोशिश की तो किसी यात्री ने मदद नहीं की. आरोपी भागने में सफल रहा. लड़की ने शनिवार को सोशल मीडिया पर भी आपबीती लिखी.

VIDEO : छेड़छाड़ का विरोध करने पर शिक्षिका के कपड़े फाड़े

(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Molestation In Local Train
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com