- फेसबुक पर उद्धव ठाकरे को 'टकला' लिखने पर किया था मुंडन
- शिवसैनिकों ने पिटाई और मुंडन का वीडियो वायरल भी किया था
- बीजेपी ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग पुलिस से की थी
मुंबई के वडाला में युवक का मुंडन करने के मामले में चार शिवसैनिकों को गिरफ्तार कर लिया गया है. सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट करने से नाराज शिवसैनिकों ने राहुल तिवारी नाम के युवक की पहले पिटाई की थी फिर जबर्दस्ती उसका सिर मुंडा दिया था.पहले मुंबई पुलिस ने वडाला में युवक राहुल तिवारी का मुंडन करने के मामले में एफआईआर नहीं ली थी. बुधवार को पुलिस एफआईआर लेने को तैयार हो गई और फिर मामला दर्ज किया गया. बीजेपी ने शिवसेना की दादागिरी के खिलाफ पुलिस थाने में जाकर आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की थी.
वडाला में युवक का जबर्दस्ती मुंडन करने का यह मामला पुलिस और शिवसेना की गले की हड्डी बन गया था.
शुरू में दोनों पक्षों में समझौता कराने पर तुली पुलिस बाद में दबाव बढ़ने पर एफआईआर दर्ज करने के लिए तैयार हुई.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बीजेपी ने पुलिस से मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ़्तार करने की मांग की थी. बीजेपी ने पुलिस थाने तक मोर्चा भी निकाला था. बीजेपी के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मिलकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी और शिवसेना पर दादागिरी करने का आरोप लगाया था.
मुंबई : युवक का मुंडन करने वाले शिवसैनिकों के खिलाफ मामला दर्ज करने को तैयार हुई पुलिस
मुंबई के वडाला में पिछले सोमवार को शिवसैनिकों ने राहुल तिवारी नाम के एक युवक को पकड़कर सिर्फ इसलिए जबर्दस्ती उसका मुंडन कर दिया था क्योंकि उसने फेसबुक पर उद्धव ठाकरे को 'टकला' लिख दिया था. राहुल की शिकायत थी कि पुलिस ने इस मामले में उसकी शिकायत लेने के बजाय उसको ही 149 का नोटिस पकड़ा दिया.
इस घटना को लेकर पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने पुलिस पर सरकार के दबाव में काम करने का आरोप लगाया था. किरीट का कहना था कि ''एक तरफ जामिया की घटना की तुलना जलियांवाला बाग से करना और दूसरी तरफ कानून हाथ में लेने वाले अपने लोगों को बचाना, यह कहां का न्याय है?''
उद्धव ठाकरे पर यह टिप्पणी की तो शिवसैनिकों ने युवक का मुंडन करा दिया, पुलिस ने भी नोटिस दिया
राहुल तिवारी ने कहा था कि उसने गलती की, तो माफी मांग ली थी, अपनी पोस्ट भी डिलीट कर दी. पर उसके बाद शिवसैनिकों ने आकर उसकी पिटाई की और मुंडन कर दिया. फिर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उसकी बदनामी की. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय समझौते के लिए दबाव डाला. बुलाकर दिनभर बिठाया पर उसकी एफआईआर नहीं ली. उसने कहा था कि उसे डर है कि आरोपी खुले में घूम रहे हैं और वे उसे फिर से निशाना बना सकते हैं.
VIDEO : सार्वजनिक अपमान किया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं