Mumbai Coronavirus: कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर की शुरुआत जिस मुंबई शहर से हुई वहां अब 97 प्रतिशत मामले घटे हैं. जंबो सेंटर 95 प्रतिशत खाली है. पॉज़िटिविटी रेट 30 फीसदी से घटकर 1.2 फीसदी पर आ गया है. मुंबई ने कोविड की कई जटिल और लंबी पाबंदियां झेली हैं. अब शहर को जल्द पूरी तरह खोलने की तैयारी है. मुंबई इस महीने के अंत तक पूरी तरह खुल सकती है. कोरोना के मामलों में करीब 97 प्रतिशत गिरावट को देखते हुए इस पर विचार किया जा रहा है.
मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा है कि, ‘'मुंबईकरों के लिए एक अच्छी खबर है. इस महीने के अंत तक मुंबई को पूरी तरह से अनलॉक, यानी खोल दिया जाएगा. हमने अपना मन बना लिया है. मुंबई एक सप्ताह में 100 फीसदी टीकाकरण का लक्ष्य पूरा कर लेगी. लेकिन लोगों के लिए मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना बेहद जरूरी है.''
-
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
NDTV World Summit का हुआ आगाज... डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड समेत पहले दिन किन मुद्दों पर हो रही बात? -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इससे पहले एक फरवरी को ही सभी पर्यटन स्थल, रेस्तरां और थिएटर 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुल गए थे. रात का कर्फ्यू भी हट गया था. अगले महीने से बाकी छूट भी मिलने के आसार हैं.
मुंबई में फिलहाल दिसंबर के बाद से सबसे कम मामले रोजाना रिपोर्ट हो रहे हैं. एक्टिव कोविड मरीज़ों की संख्या में करीब 95 फीसदी की कमी दिख रही है. एक या दो बिल्डिंग या फ़्लोर ही सील हो रहे हैं. पीक के दौरान 30 प्रतिशत की तुलना में पॉजिटिविटी रेट भी अब गिरकर 1.2 प्रतिशत पर आ गया है.
हालांकि वायरस की आंखमिचौली के बीच कोविड जंबो सेंटर कुछ और समय तक कायम रखे जा सकते हैं.
बीकेसी जंबो सेंटर के डीन डॉ राजेश डेरे ने कहा कि ‘'हमारे यहां 95 प्रतिशत बेड खाली हैं. 95 फीसदी आईसीयू बेड भी ख़ाली हैं. अब बस 15-20 मरीज़ ही इलाज के लिए यहां मौजूद हैं. पर जंबो सेंटर को आगे जारी रखना है या नहीं, इस पर मुझे फ़िलहाल कोई जानकारी नहीं है.''
राज्य में भी कोविड के मामले पीक की तुलना में क़रीब 87 फीसदी कम हुए हैं. हालांकि मंगलवार को मौतों में 100 प्रतिशत से भी ज़्यादा का उछाल दिखा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं