विज्ञापन
This Article is From Jul 11, 2017

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने 2 से 3 आतंकियों को घेरा

बडगाम में दो से तीन आतंकियों के छुपे होने के बाद इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया गया.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने 2 से 3 आतंकियों को घेरा
फाइल फोटो
  • आतंकियों के छुपे होने की खुफिया सूचना मिली थी
  • तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग की
  • सुरक्षा बलों ने आतंकियों को घेरा, अभी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मंगलवार शाम सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. बडगाम के रदबाग़ इलाके में जब ये खुफिया सूचना मिली कि यहां दो से तीन आतंकी छुपे हैं, तो उसके बाद इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया गया.

यह खोज अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया, क्योंकि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की. ऐसा माना जाता है कि वहां आतंकवादियों को घेर लिया गया है. अब तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.

वहीं, दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में कथित तौर पर आतंकी संगठन में शामिल होने की योजना बना रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि तीनों को 25 मई को शोपियां जिले में जम्मू कश्मीर बैंक की इमामसाहब शाखा में डकैती और हथियार छीनने के मामले में गिरफ्तार किया गया था.

उन्होंने कहा, 'बैंक में लूटपाट के बाद तीनों का इरादा आतंकी संगठन में शामिल होने का था.' पुलिस ने सोमवार को कहा था कि आतंकी संगठनों में शामिल होने की मंशा रखने वाले करीब 50 युवकों को पिछले कई महीनों में घाटी के विभिन्न हिस्सों से गिरफ्तार किया गया है.
(इनपुट भाषा से)
लेखक के बारे में
img
राजीव रंजन
Editor - Defence & Political Affairs
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Budgam Encounter, Jammu Kashmir, Terror Encounter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com