विज्ञापन
This Article is From Nov 30, 2020

दिल्ली : सिंघु बॉर्डर पर बवाल के मामले में पुलिस ने दंगा का केस दर्ज किया

सिंघु बॉर्डर पर 27 नवम्बर को प्रदर्शन कर रहे किसानों ने बैरिकेड तोड़कर जबरन दिल्ली में प्रवेश करने कोशिश की थी

दिल्ली : सिंघु बॉर्डर पर बवाल के मामले में पुलिस ने दंगा का केस दर्ज किया
सिंघु बॉर्डर पर किसानों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल किया था.
नई दिल्ली:

दिल्ली की सिंघु बॉर्डर पर हुए बवाल पर दिल्ली पुलिस ने दंगा करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. केस अलीपुर थाने में दर्ज किया गया है. अलीपुर थाने में यह मामला धारा 186, 353, 332, 323, 147, 148, 149, 279, 337, 188, 269, और 3 PDPP एक्ट के तहत दर्ज किया गया है.

सिंघु बॉर्डर पर 27 नवम्बर को प्रदर्शन कर रहे किसानों ने बैरिकेड तोड़कर जबरन दिल्ली में प्रवेश करने कोशिश की थी. इसी दौरान किसानों ने पुलिस पर पथराव किया था और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था.

पुलिस ने भीड़ को कंट्रोल करने के लिए आंसू गैस और बल का प्रयोग किया था. इस बवाल के दौरान दिल्ली पुलिस के करीब 3-4 पुलिसकर्मियों को चोट लगी थी. एक सब इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह के हाथ पर तलवार से भी हमला हुआ था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Farmers Movement, Delhi, Singhu Border
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com