विज्ञापन
This Article is From Oct 25, 2020

दिल्ली में कोविड-19 संबंधी नियम तोड़ने वाले करीब 2000 लोगों के चालान कटे

Delhi Coronavirus: बिना मास्क के पाए गए 1856 लोगों के चालान काटे गए, तीन का थूकने पर और 117 का सामाजिक दूरी के नियम का उल्लंघन करने पर चालान

दिल्ली में कोविड-19 संबंधी नियम तोड़ने वाले करीब 2000 लोगों के चालान कटे
प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली:

Delhi Coronavirus: दिल्ली पुलिस ने कोविड-19 (Covid-19) महामारी के रोकथाम से संबंधित नियमों का उल्लंघन करने को लेकर शनिवार को करीब 2000 चालान काटे. दिल्ली पुलिस के आंकड़े के अनुसार 1856 चालान ऐसे लोगों के काटे गए जिन्हें बिना मास्क के पाया गया, जबकि तीन का थूकने पर और 117 का चालान सामाजिक दूरी के नियम का उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर काटा गया.

अधिकारियों के अनुसार शनिवार को शाम चार बजे तक विभिन्न उल्लंघनों को लेकर 2026 चालान काटे गए. संकलित आंकड़े का हवाला देते हुए दिल्ली पुलिस ने कहा कि 15जून से अबतक  4,23,762 चालान मास्क नहीं पहनने पर, 3,093 चालान थूकने और 33,301 चालान एक दूसरे से दूरी बनाकर रखने के नियम का उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर काटे गए. पुलिस ने कहा कि अब तक कुल 3,71,974 मास्क जरूरतमंदों के बीच बांटे गए.

गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस के 4 हजार से ज्यादा केस सामने आए. दिल्ली संक्रमण की दर 7 प्रतिशत के पार पहुंच गई है. बीते 24 घंटे के आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण की दर 7.42 प्रतिशत दर्ज की गई. बीते 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 4116 नए केस सामने आए. केंद्र शासित प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल 3 लाख 52 हजार 520 केस सामने आ चुके हैं. वहीं दिल्ली में अब तक कोरोना से 6 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. 

बीते 24 घंटे में ही संक्रमण से 36 मरीजों की मौत हुई, इसके साथ ही मौत का आंकड़ा 6225 पहुंच गया है. पिछले 24 घंटे में 3614 लोग ठीक हुए और अब तक कुल 3,19,828 लोग ठीक हो चुके हैं. वहीं टेस्ट की बात करें तो बीते 24 घंटे में 55,461 टेस्ट हुए जिनमें से RT-PCR- 15,229 हैं और एंटीजन- 40,232 है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Coronavirus, Challans, Broke The Rules
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com