विज्ञापन
This Article is From Mar 31, 2025

नोएडा में दो लोगों को रौंदने के बाद लेम्बोगिर्नी के चालक ने पूछा- 'क्या कोई मर गया इधर'

इस गाड़ी के मालिक मृदुल हैं, जो नोएडा के सुपरनोवा अपार्टमेंट के रहने वाले हैं. वह इस गाड़ी को बेचना चाह रहे थे. 23 वर्षीय कार ब्रोकर दीपक इसे खरीदने के लिए आया था, तभी ये हादसा हुआ.

नोएडा में कार से टक्कर मारने के बाद चालक ने कही ये बात

नोएडा में रविवार को सेक्टर-94 में एक लेम्बोर्गिनी के चालक ने निर्माणाधीन इमारत के निकट फुटपाथ पर गाड़ी चढ़ाते हुए दो राहगीरों को रौंद दिया. पुलिस ने यह जानकारी दी. घायल श्रमिकों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है. पुलिस ने बताया कि उनके पैरों की हड्डी टूट गई है. श्रमिक मूलरूप से छत्तीसगढ़ से है. घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें आरोपी अपनी कार से बाहर आया और उसने स्थानीय लोगों से पूछा 'कोई मर गया इधर?' वीडियो में एक व्यक्ति को आरोपी से यह पूछते हुए भी सुना गया कि क्या वह जानता है कि यहां कितने लोग मरे हैं.

वीडियो में एक व्यक्ति को यह कहते भी सुना जा सकता है, ‘पुलिस को बुलाओ.'

सेक्टर-126 पुलिस थाने के प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि कार दुर्घटना में दो मजदूर घायल हो गए हैं, वे छत्तीसगढ़ से हैं. वे खतरे से बाहर हैं और उनके पैरों में फ्रैक्चर है. उन्होंने कहा कि दुर्घटना एक निर्माणाधीन इमारत के बगल में हुई.

उन्होंने बताया कि कार चालक की पहचान अजमेर निवासी दीपक के रूप में हुई है और कार का नंबर पुडुचेरी का है. चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और कार जब्त कर ली गई है. पूछताछ के दौरान चालक ने पुलिस को बताया कि दुर्घटना वाहन में खराबी के कारण हुई, सिंह ने बताया कि जांच जारी है. इस गाड़ी के मालिक मृदुल हैं, जो नोएडा के सुपरनोवा अपार्टमेंट के रहने वाले हैं. वह इस गाड़ी को बेचना चाह रहे थे. 23 वर्षीय कार ब्रोकर दीपक इसे खरीदने के लिए आया था, तभी ये हादसा हुआ.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lamborghini, Lamborghini Accident, Noida Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com