Viral Video: दुबई की रियल एस्टेट कंपनी रिचकी प्रॉपर्टीज ने अपनी टॉप परफॉर्मर एम्प्लॉई नतालिया शावेज को दिवाली से पहले 4 करोड़ रुपये की लेम्बोर्गिनी उरुस कार गिफ्ट की है. कंपनी के सीईओ डबान ओथमान ने बताया कि नतालिया ने महज दो साल के अंदर 500 मिलियन डॉलर (करीब 4757 करोड़ रुपये) से ज्यादा की सेल की है. उनकी मेहनत के फलस्वरूप ये कार उन्हें दी गई है.
अवार्ड नाइट में मिला सरप्राइज
खास बात है कि कंपनी ने कार देने वाली बात महिला से छिपा कर रखी थी. 17 अक्टूबर की रात जब सभी लोग कंपनी की तीसरी एनिवर्सरी पार्टी में इंजॉय कर रहे थे, तभी अवार्ड नाइट में नतालिया को 'टॉप परफॉर्मर ऑफ 2026' की ट्रॉफी दी. ट्रॉफी लेने के बाद जब नतालिया अपनी सीट की तरफ लौटने लगीं, तब सीईओ ओथमान ने उन्हें रोक लिया. वायरल वीडियो में ओथमान कहते हैं, 'नतालिया, तुम कहां जा रही हो? अभी काम खत्म नहीं हुआ है. मेरे पास दिखाने के लिए कुछ है.'
एक ही इवेंट में जीते 4 अवॉर्ड
मंच पर काउंटडाउन शुरू हुआ और रिबन कटते ही नीले रंग की ब्रांड-न्यू लेम्बोर्गिनी सामने आ गई. नतालिया के लिए यह इवेंट सफलताओं से भरा रहा. उन्होंने पहले क्वाटर में तीसरा स्थान हासिल किया था, जिसके बाद दूसरे और तीसरे क्वाटर में वह टॉप पर रहीं. साल 2026 की ओवरऑल टॉप परफॉर्मर बनने के साथ ही वह उस रात कुल चार बड़े अवॉर्ड्स लेकर घर लौटीं.
यहां देखें पूरा वीडियो:-
कंपनी ने तारीफ में लिखा- You Earned It
कंपनी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'रिचकी में परफॉर्मेंस का यही नतीजा होता है. बड़ी जीत, बड़े सपने. नतालिया, तुमने इसे अपनी मेहनत से कमाया है.'
गिफ्ट पाकर खुद को बोला- Thank You
अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में नतालिया ने लिखा, 'सपने सच होते हैं. मुझे आज भी याद है कि एक बिल्कुल नए देश में आते समय मुझे कितना डर लगा था, कितना मुश्किल समय था और कितनी अनिश्चितताएं थीं. आज जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं, तो खुद को धन्यवाद देती हूं कि मैंने अपने सपनों का पीछा करना कभी नहीं छोड़ा. जिंदगी में कई रुकावटें आती हैं, लेकिन विश्वास, लगन और हिम्मत के दम पर हम अपनी सोच से कहीं आगे तक जा सकते हैं.
मैं सभी महिलाओं से बस इतना कहना चाहती हूं कि आप सोच भी नहीं सकतीं कि हम अपने दम पर क्या-क्या हासिल कर सकती हैं. अनजान चीजों के डर से कभी भी अपनी चमक कम न होने दें, क्योंकि अक्सर सबसे बड़े सपने डर के उस पार ही छिपे होते हैं. आज मुझे उस इंसान पर गर्व है जिसे मैंने अपनी मेहनत से गढ़ा है. यह एक ऐसी चीज है जिसे कोई मुझसे कभी छीन नहीं सकता. इतनी सारी नेमतों के लिए ईश्वर और जिंदगी का शुक्रिया.

नतालिया ने इस सरप्राइज के बााद खुद को 'Thank You' बोला है.
Photo Credit: Instagram@natalia_propiedades_dubai
दुबई में यह कार कितने की है?
बताते चलें कि दुबई में लेम्बोर्गिनी उरुस की कीमत 9 लाख से 15.5 लाख दिरहम के बीच है, जो भारतीय करेंसी में करीब 2.3 करोड़ से 4 करोड़ रुपये तक बैठती है. अपनी इस कामयाबी पर नतालिया ने कहा कि उन्हें शुरुआत से पता था कि करियर को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए यह सबसे सही जगह है.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियोकंपनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर नतालिया को सरप्राइज देने वाला वीडियो शेयर किया है, जिसे देखने के बाद लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
एक यूजर ने कहा, 'ये सच में इंस्पिरेशनल है. कंपनी ने ऐसा गिफ्ट देकर सच में नया स्टैंडर्ड सेट कर दिया है.'
दूसरे यूजर ने लिखा, 'नतालिया, तुम सच में इस इनाम की हकदार हो. नई लेम्बोर्गिनी उरुस के लिए बहुत-बहुत बधाई.'
तीसरे यूजर ने लिखा, 'इस इनाम को पाकर नतालिया 2026 की टॉप परफॉर्मर नहीं, 20वीं सदी की टॉप परफॉर्मर बन गई हैं.'
चौथे यूजर ने लिखा, 'वाह! यह तो ऑस्कर जैसा है.'
यह भी पढ़ें | बेंगलुरु छोड़कर गोवा में बसने वाले कपल ने बताया शिफ्टिंग का खर्च, बोले- 'स्लो लाइफ के लिए यहां आए हैं'
यह भी पढ़ें | दूल्हे के कपड़े पहनकर दिल्ली की एक शादी में घुस गया मोरक्को का यूट्यूबर, फिर जो हुआ उस पर नहीं हुआ यकीन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं