विज्ञापन
This Article is From May 12, 2016

रेप पीड़ित एनआरआई महिला ने सोशल मीडिया पर की न्याय की अपील, वीडियो वायरल

रेप पीड़ित एनआरआई महिला ने सोशल मीडिया पर की न्याय की अपील, वीडियो वायरल
प्रतीकात्मक फोटो
चंडीगढ़: रेप पीड़ित एक एनआरआई महिला का न्याय के लिए अपील करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पीड़ित महिला अपनी शिकायत लेकर पुलिस के पास गई थी लेकिन सुनवाई न होने के बाद उसने आपबीती रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर डाल दी।  

डेरा प्रमुख पर शारीरिक शोषण का आरोप
महिला ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई के साथ कनाडा से पंजाब आई थी। मानसिक तौर पर परेशान होने के कारण भाई उसे रूहानी इलाज के नाम पर संगरूर के बालेवाल डेरा लेकर गया जहां वह करीब दो महीने रही। महिला का आरोप है कि इस दौरान डेरा प्रमुख गुरजंट सिंह ने शारीरिक शोषण किया। पीड़ित ने मीडिया को बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद उसे जान से मारने कि धमकियां मिल रही हैं।

पटियाला पुलिस महानिरीक्षक के पास भेजा मामला
अब मोहाली स्थित एनआरआई एवं महिला सेल ने महिला की शिकायत का संज्ञान लेते हुए उसका मामला पटियाला पुलिस महानिरीक्षक के पास भेज दिया है। जबकि डेरा बालेवाल के मुखिया की पत्नी अमरजीत कौर का दवा है कि महिला गलत आरोप लगा रही है। डेरे में करीब दो महीने रहने के बाद वह अखण्ड पाठ करवाकर विदा हुई थी।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रेप पीड़ित एनआरआई, एनआरआई महिला का बलात्कार, सोशल मीडिया पर वीडियो, वीडियो के जरिये आपबीती, पंजाब, शारीरिक शोषण, Rape, NRI Women Rape, Social Media, Video Viral, Punjab, Sangrur, Sexual Harassment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com