विज्ञापन
This Article is From Sep 25, 2017

चंडीगढ़ : पंचकुला में 10वीं कक्षा के छात्र ने की आत्महत्या, 'ब्लू व्हेल' पर संदेह

चंडीगढ़ के एक निजी स्कूल में 10वीं कक्षा के छात्र का शव पंचकुला स्थित उसके घर में फांसी के फंदे से लटकता पाया गया.

चंडीगढ़ : पंचकुला में 10वीं कक्षा के छात्र ने की आत्महत्या,  'ब्लू व्हेल' पर संदेह
(प्रतिकात्मक तस्वीर)
  • आत्महत्या करने का कारण घातक 'ब्लू व्हेल' गेम को माना जा रहा है.
  • 17 वर्षीय किशोर ने अपने घर में छत से लटक कर आत्महत्या कर ली.
  • 'ब्लू व्हेल' गेम दुनियाभर में कई बच्चों की मौत का कारण बन चुका है.
चंडीगढ: देश में सरकारी तंत्र द्वारा तमाम इंतजाम के बाद भी जानलेवा खेल ब्लू व्हेल गेम का नया संदिग्‍ध मामला इस बार चंडीगढ़ से सामने आया है. चंडीगढ़ के पास पंचकुला में 17 वर्षीय किशोर ने अपने घर में छत से लटक कर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या करने का कारण घातक 'ब्लू व्हेल' गेम को माना जा रहा है. चंडीगढ़ के एक निजी स्कूल में 10वीं कक्षा के छात्र का शव पंचकुला स्थित उसके घर में फांसी के फंदे से लटकता पाया गया. पंचकुला के पुलिस उपायुक्त मनबीर सिंह ने कहा कि लड़के के माता-पिता ने बताया है कि उन्हें उसकी डायरी में कुछ नोट्स और रेखाचित्र मिले हैं, जो इस बात का संकेत कर रहे हैं कि लड़के ने ब्लू व्हेल गेम की चुनौती को पूरा करने के लिए यह घातक कदम उठाया. उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. 

यह  भी पढ़ें : मध्यप्रदेश में भी 'ब्‍लू व्‍हेल' गेम से मौत, ट्रेन के सामने खड़े होने का छात्र ने लिया चैलेंज, गई जान

'ब्लू व्हेल' गेम दुनियाभर में कई बच्चों की मौत का कारण बन चुका है. इस गेम के खेलने के लिए बच्चों को कुछ काम दिए जाते हैं, जिसमें इमारत से कूदना या आत्महत्या करना भी शामिल है. 

VIDEO : कम नहीं हुआ है ब्‍लू व्‍हेल गेम को लेकर बच्चों में क्रेज...​


गौरतलब है कि इससे पहले 11 अगस्‍त को केंद्र सरकार ने ऑनलाइन कंप्यूटर एवं मोबाइल गेम ‘ब्लू व्हेल चैलेंज’ खेलने वाले बच्चों पर दुष्प्रभावों की शिकायत के बाद इस गेम पर रोक लगाते हुये प्रमुख सर्च इंजन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को यह गेम डाउनलोड करने संबंधी लिंक हटाने को कहा था. सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सर्च इंजन गूगल इंडिया, माइक्रोसॉफ्ट इंडिया और याहू इंडिया के अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप को ब्लू व्हेल चैलेंज गेम को डाउनलोड करने की सुविधा या इससे जुड़ा कोई लिंक अपने प्लेटफॉर्म से तुरंत हटाने को कहा था.

VIDEO : क्‍या इंटरनेट बच्‍चों की जिंदगी से खेल रहा है?​

मंत्रालय के वरिष्ठ निदेशक अरविंद कुमार द्वारा गत 11 अगस्त को यह निर्देश जारी किया गया था. जारी निर्देश में ब्लूव्हेल चैलेंज गेम के अलावा इससे मिलते जुलते नाम वाले ऑनलाइन गेम के लिंक भी हटाने को कहा गया था. इस गेम को खेलने वाले बच्चों में आत्महत्या की प्रवृत्ति पनपने की घटनाओं की शिकायतों के बाद केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र सहित अन्य राज्य सरकारों की मांग पर केंद्र सरकार ने ‘ब्लू व्हेल चैलेंज’ पर रोक लगाई है. इससे पहले केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी ने भी सरकार से इस गेम को प्रतिबंधित करने की मांग की थी.

(इनपुट आईएएनएस से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Blue Whale
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com