विज्ञापन

PF Money via ATM: कब से एटीएम से निकलेगा पीएफ का पैसा? निकासी के लिए इन नियमों को पूरा करना जरूरी

EPFO ATM Withdrawal: एटीएम से पैसे निकासी का सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को मिलेगा जिन्हें अचानक मेडिकल इमरजेंसी या किसी जरूरी काम के लिए पैसों की जरूरत पड़ती है.

PF Money via ATM: कब से एटीएम से निकलेगा पीएफ का पैसा? निकासी के लिए इन नियमों को पूरा करना जरूरी
EPFO ATM Withdrawal: सरकार की तरफ से जानकारी दी गई है कि अपने जमा टोटल पीएफ अमाउंट का 50 फीसदी पैसा ही एटीएम या फिर यूपीआई के जरिए निकाला जा सकेगा.

EPFO ATM Withdrawal: एटीएम से पीएफ का पैसा कब से मिलेगा? ये सवाल हर उस कर्मचारी के दिमाग में आता होगा, जिसका पीएफ कटता है. ऐसे में आपको खुश होने की जरूरत है. क्योंकि कुछ हद तक स्थिति साफ हो गई है कि पीएफ पोर्टल को छोड़ एटीएम से रियल टाइम में पीएफ के पैसे कब से निकलेंगे. ना सिर्फ एटीएम की सुविधा बल्कि यूपीआई का भी आप इस्तेमाल कर पाएंगे. आइए इस खबर में जानते हैं कि ये पूरी योजना क्या है और कब से आप इस सुविधा का फायदा उठा पाएंगे.

क्यों पड़ी इसकी जरूरत?

इस समय ईपीएफओ से करोड़ों कर्मचारी जुड़े हुए हैं. जब किसी कर्मचारी को अपने पीएफ के पैसे की जरूरत पड़ती है, तो उसे ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर क्लेम करना होता है. लेकिन क्लेम डालने के बाद वेरिफिकेशन और बैंक में पैसा आने में अक्सर 7 से 15 दिन लग जाते हैं. कई बार तकनीकी समस्या या जरूरी कागज़ पूरे ना होने की वजह से क्लेम रिजेक्ट भी हो जाता है. इसी परेशानी को समझते हुए अब ईपीएफओ अपने सिस्टम को और ज्यादा आधुनिक और तेज बनाने पर काम कर रहा है, जिससे पैसे निकालना आसान और जल्दी हो सके. इसलिए एटीएम और यूपीआई का फीचर इसमें जोड़ा है.

कब से शुरू होगी एटीएम से पैसा निकालने की सुविधा?

ईपीएफओ इस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम कर रहा है. माना जा रहा है कि मई 2026 के आखिर से ये सुविधा शुरू हो जाएगी.यानी इसके बाद पीएफ से जुड़ा सारा प्रोसेस यूजर फ्रेंडली हो जाएगा. 

ये भी पढ़ें- Income Tax Notice: इनकम टैक्स का नोटिस आते ही परेशान ना हों, बस करें ये 5 काम, वरना लग जाएगी हजारों की पेनल्टी

एटीएम से कितना निकाल पाएंगे पैसा?

सरकार की तरफ से जानकारी दी गई है कि अपने जमा टोटल पीएफ अमाउंट का 50 फीसदी पैसा ही एटीएम या फिर यूपीआई के जरिए निकाला जा सकेगा. बाकि के पैसों के लिए आपको पोर्टल का ही इस्तेमाल करना होगा. 

कौन से पीएफ होल्डर्स एटीएम से निकाल पाएंगे पैसा?

ईपीएफओ ने बताया है कि जिन पीएफ होल्डर्स का एक्टिव यूएन नंबर होगा, आधार से लिंक होगा, मोबाइल नंबर जुड़ा होगा और नॉमिनेशन पूरी तरह हुआ होगा, वही पीएफ होल्डर इसका फायदा ले पाएंगे. ऐसे में अगर आपने बताए गए नियम पूरे नहीं किए हैं तो तुरंत इन्हें पूरा कर लें.

किसे मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा?

एटीएम से पैसे निकासी का सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को मिलेगा जिन्हें अचानक मेडिकल इमरजेंसी या किसी जरूरी काम के लिए पैसों की जरूरत पड़ती है. अमूमन देखा गया है कि अस्पताल के खर्चों के लिए लोग पीएफ निकालना चाहते हैं, लेकिन देरी के चलते उन्हें कर्ज लेना पड़ता है. एटीएम और यूपीआई की ये फैसिलिटी आने से इंस्टेंट मनी का सपना सच हो सकेगा.

क्या एटीएम से पैसा निकालना सेफ होगा?

कई एक्सपर्ट ने सवाल उठाया है कि क्या पीएफ का पैसा एटीएम से निकालना सेफ होगा? ईपीएफओ इसके लिए मल्टी-लेयर ऑथेंटिकेशन, जैसे आधार बेस्ड ओटीपी और बायोमेट्रिक सेफ्टी फीचर्स को लागू कर सकता है, जिससे पीएफ होल्डर्स की कमाई पूरी तरह सेफ रहे.

ये भी पढ़ें- MP के गुना में अदाणी समूह की नई सीमेंट इकाई की रखी गई नींव, CM यादव, केंद्रीय मंत्री सिंधिया और प्रणव अदाणी रहे मौजूद

लेखक के बारे में
img
शुभम उपाध्याय
shubham.upadhyay@ndtv.com
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
EPFO ATM Withdrawal, PF Money Via UPI, EPFO IT System 3.0, Withdraw PF From ATM, PF Withdrawal Process Online
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com