विज्ञापन

ATM और UPI से कैसे निकलेगा PF का पैसा, 8 करोड़ नौकरीपेशा लोगों के लिए EPFO का बड़ा अपडेट 

PF Withdrawal: कई दिनों से आप ये खबर पढ़ते-सुनते-देखते आ रहे होंगे कि PF का पैसा ATM और UPI से निकलेगा, लेकिन ये जानकारी नहीं थी कि ये होगा कैसे? NDTV ने अधिकारिक सूत्रों से इस बारे में बात की और जवाब आपके सामने है.

ATM और UPI से कैसे निकलेगा PF का पैसा, 8 करोड़ नौकरीपेशा लोगों के लिए EPFO का बड़ा अपडेट 
EPFO ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए ATM से कैसे निकलेगा PF का पैसा
(NDTV File Photo)

PF Withdrawal from ATM and UPI: EPFO को लेकर पिछले कुछ दिनों से एक Buzz बना हुआ है. पिछले 7 दिन से EPFO का पोर्टल बंद है, जो पहले 1 जुलाई को चालू होने वाला था, फिर 2 जुलाई की डेट सामने आई और अब वेबसाइट पर बताया जा रहा है कि ये 3 जुलाई को शुरू होगी. इस बीच देश के 8 करोड़ से ज्‍यादा PF सब्‍सक्राइबर्स के लिए एक के बाद एक, कई अपडेट्स सामने आ रहे हैं. केंद्र सरकार ने नई EPS स्‍कीम भी नोटिफाई कर दी है, जिसके तहत जरूरत पड़ने पर PF का पैसा आसानी से निकाला जा सकेगा. EPFO की ओर से किए गए कई बदलावों में से नौकरीपेशा लोगों के बीच जिस बात को लेकर ज्‍यादा चर्चा हो रही है, वो है ATM और UPI से PF का पैसा निकालने की सुविधा. 

सभी यही जानना चाहते हैं कि PF का पैसा ATM और UPI से कैसे निकाला जा सकेगा, NDTV इंडिया इस सवाल का विस्‍तार से जवाब लेकर आया है. 

UPI और ATM के जरिये PF निकासी की सुविधा 

NDTV को अधिकारिक सूत्रों ने बताया है कि EPFO ने UPI इनेबल्‍ड PF निकासी की तैयारी कर ली है. वेबसाइट फिर से शुरू होने पर 7 से 10 दिन के भीतर या फिर 15 जुलाई तक ये सुविधा शुरू हो सकती है. एटीएम के जरिए भी EPF का पैसा निकालने की सुविधा शुरू करने की तैयारी है. चर्चा है कि इस नई सुविधा की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं. ATM से निकासी और ब्याज जल्दी जमा करने जैसी सुविधाएं सरकार और EPFO की आधिकारिक घोषणा के बाद ही प्रभावी होंगी.

ATM या UPI से कैसे निकलेगा PF का पैसा? 

UPI-इनेबल्ड पीएफ विड्रॉल फीचर के जरिये ऐसा संभव हो पाएगा. एक अधिकारी ने बताया है कि इसमें अभी थोड़ा वक्‍त लग रहा है. नया सॉफ्टवेयर (EPFO 2.01) पूरी तरह से स्थिर (Stabilize) हो जाए, उसके बाद ये फीचर शुरू हो जाएगा. 

  • एक बार UPI विड्रॉल मॉड्यूल एक्टिवेट होने के बाद, सब्सक्राइबर्स को EPFO के पोर्टल पर जाना होगा. 
  • फिर वहां अपने सेविंग्स बैंक अकाउंट के साथ यूपीआई (UPI) को एक्टिवेट करना होगा.
  • इसके बाद PF का पैसा सीधे UPI के जरिए सीधे बैंक में ट्रांसफर हो सकेगा.
  • अब आप किसी नजदीकी एटीएम में जाकर अपने ATM कार्ड से PF की राशि निकाल पाएंगे. 
  • अब एटीएम में UPI से निकासी की भी सुविधा रहती है तो आप उसका इस्‍तेमाल कर सकते हैं. 

एक अधिकारी ने स्‍पष्‍ट किया कि एक बार PF का पैसा आपके बैंक खाते में आ जाए, उसके बाद ये आप पर निर्भर करता है कि आप उस राशि को बैंक जाकर निकालते है, UPI से निकालते हैं या फिर ATM कार्ड के जरिये निकालते हैं. 

10 दिन के भीतर आएगा PF का ब्‍याज 

EPF खाते में ब्याज अब पहले की तुलना में काफी जल्दी आने की उम्मीद है. अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अब ब्‍याज की दर तय होने के महज 10 दिनों के भीतर खाते में जमा करने की तैयारी है. पहले ब्याज अक्टूबर-नवंबर तक आता था, अब ये जल्‍दी आएगा. 

बता दें कि EPFO के पास जमा पैसा बहुत सुरक्षित रहता है. अगर कोई बैंक डूब जाए तो बैंक में जमा राशि में से केवल 5 लाख तक की गारंटी होती है. लेकिन EPF का पैसा पूरी तरह सुरक्षित माना जाता है. इसकी गारंटी सरकार ही देती है, इसलिए EPF का पैसा डूबने का खतरा नहीं होता. 

ये भी पढ़ें: सैलरी चाहे 2 लाख, PF कंट्रीब्‍यूशन 1,800 ही अनिवार्य! नौकरीपेशा लोगों के लिए क्‍या कुछ बदला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PF Withdrawal ATM, PF Withdrawal Alert, Epfo New Service, Epfo New Changes, EPFO New Rules
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com