विज्ञापन

EPFO से आया फेस ऑथेंटिकेशन का मैसेज? नजरअंदाज किया तो अटक जाएगी पेंशन, जल्द कर लें ये काम!

What is EPFO Face Authentication: फेस ऑथेंटिकेशन का मैसेज उन लोगों को भेजा जा रहा है जो पेंशन ले रहे हैं और EPS‑95 योजना में हैं, जिनका जीवन प्रमाण पत्र अब खत्म होने वाला है. साथ ही जिनके फिंगरप्रिंट उम्र ज्यादा होने की वजह से ठीक से मशीन में नहीं आ रहे.

EPFO से आया फेस ऑथेंटिकेशन का मैसेज? नजरअंदाज किया तो अटक जाएगी पेंशन, जल्द कर लें ये काम!

What is EPFO Face Authentication: अगर आप या आपके घर में कोई मेंबर EPFO की पेंशन पाता है, तो मोबाइल पर आने वाला एक सिंपल मैसेज भी जरूरी होता है. अभी के दिनों में EPFO ने अपने यूजर्स को फेस ऑथेंटिकेशन का मैसेज भेजना शुरू किया है. इस मैसेज को नजरअंदाज़ करना ठीक नहीं है. अगर EPFO का बताया ये काम नहीं किया, तो पेंशन तक रुक सकती है और पैसे निकालने में भी समस्या आ सकती है. हालांकि आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. साथ ही इसके लिए कहीं जाने की जरूरत भी नहीं है. ये काम आप घर बैठे, मोबाइल से कर सकते हैं. आपकी परेशानी को कम करने के लिए इस खबर में आपको बताते हैं कि ये मैसेज क्यों आया है, फेस ऑथेंटिकेशन क्या होता है और इसे घर बैठे कैसे पूरा करें.

फेस ऑथेंटिकेशन का मैसेज क्या है?

EPFO अब अपनी ऑनलाइन सर्विस को और सेफ बना रहा है. फेस ऑथेंटिकेशन एक नया तरीका है, जिससे पेंशन पाने वाले लोग अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं. पहले इसके लिए बैंक या EPFO ऑफिस जाना पड़ता था या अंगूठे का निशान देना पड़ता था. अब ऐसा नहीं है. बस मोबाइल से चेहरे की फोटो स्कैन करनी होगी और आफकी पहचान हो जाती है. मतलब घर बैठे ही आपका काम पूरा हो जाता है, कहीं जाने की जरूरत नहीं है.

किन लोगों के पास जा रहा ये मैसेज?

ये मैसेज उन लोगों को भेजा जा रहा है जो पेंशन ले रहे हैं और EPS‑95 योजना में हैं, जिनका जीवन प्रमाण पत्र अब खत्म होने वाला है. साथ ही जिनके फिंगरप्रिंट उम्र ज्यादा होने की वजह से ठीक से मशीन में नहीं आ रहे. अगर आपके मोबाइल पर ये मैसेज नहीं आया है, तब भी अपनी पेंशन को चेक जरूर करें. अगर टाइम पर लाइफ सर्टिफिकेट जमा नहीं हुआ, तो आपकी पेंशन बंद हो सकती है.

ये भी पढ़ें- सर्फ,साबुन, क्रीम... काफी कुछ होने वाला है महंगा, HUL की CEO ने बताया- क्‍यों बढ़ेंगे दाम

अगर नहीं किया तो क्या होगा नुकसान?

कई लोग सोचते हैं कि मैसेज ही तो है, बाद में देख लेंगे. लेकिन बाद की वजह से अपना बड़ा नुकसान कर बैठते हैं. ईपीएफओ के अनुसार, अगर आप समय पर लाइफ सर्टिफिकेट जमा नहीं करते हैं, तो आपकी पेंशन रुक जाएगी. एक बार पेंशन रुक जाने पर उसे दोबारा चालू कराने में दफ्तरों के धक्के खाने पड़ सकते हैं. यहां एक बात और जान लीजिए कि रुकी हुई पेंशन दोबारा शुरू करा भी दिए, तो उसका एरियर नहीं मिलेगा.

कैसे पूरा करें फेस ऑथेंटिकेशन?

  • सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से दो ऐप्स डाउनलोड करें. Aadhaar Face RD Service, जिसे UIDAI ने बनाया है और दूसरा Jeevan Pramaan ऐप. इन दोनों की मदद से ही आगे प्रोसेस हो पाएगा.
  • Jeevan Pramaan ऐप खोलें और अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर डालकर फेस स्कैन करें.
  • पेंशनर की डिटेल्स भरें, जिसमें पेंशन पेमेंट ऑर्डर, बैंक अकाउंट नंबर और ऑर्गेनाइजेशन का नाम.
  • डिटेल्स भरने के बाद ऐप आपको चेहरा स्कैन करने के लिए कहेगा. यहां ये बात जरूर पक्की करें कि लाइट अच्छी हो और आप अपनी आँखें झपकाएं. स्कैन होते ही स्क्रीन पर ग्रीन कलर का टिक मार्क आ जाएगा.
  • इस पूरे प्रोसेस की स्लिप डाउनलोड करें.

लीजिए, कुछ ही मिनटों में आपका डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट सबमिट हो गया और आपको प्रमाण आईडी (Pramaan ID) मिल जाएगी. इसे फ्यूचर के लिए संभाल कर रख लें.

ये भी पढ़ें- महंगाई की आग में झुलसा पड़ोसी मुल्क, डीजल की कीमतों में 5% की भारी बढ़ोतरी, बढ़ेगा माल ढुलाई का खर्च

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com