किसी भी कंपनी में सबसे ज्यादा सैलरी वहां के CEO की होती है. एक समय था जब टॉप कंपनियों के CEOs को 10 करोड़ डॉलर तक सैलरी मिलती थी. लेकिन अब ज्यादातर CEOs ऐसे हैं, जो 20 करोड़ डॉलर से ज्यादा सैलरी उठा रहे हैं. कॉर्पोरेट वर्ल्ड के कई लीडर्स अब 9 डिजीट वाला पैकेज ले रहे हैं.
'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' की CEO सैलरी रैंकिंग के अनुसार, 2021 के बाद से किसी भी साल की तुलना में 2025 में ज्यादा अमेरिकी CEO ने 10 करोड़ डॉलर की सैलरी का आंकड़ा पार किया, जो पहले बहुत कम देखने को मिलता था. लगभग एक दर्जन CEO को 20 करोड़ डॉलर से ज्यादा कीमत वाले पैकेज मिले.
सबसे आगे टेस्ला के CEO एलन मस्क हैं, जिन्हें 2025 में 158 अरब डॉलर (करीब 15 लाख करोड़ रुपये) का कंपनसेशन पैकेज मिला. यह आंकड़ा रैंकिंग में शामिल बाकी 391 CEOs के कुल कंपनसेशन से भी ज्यााद था. वॉल स्ट्रीट जर्नल का कहना है कि अगर टेस्ला भविष्य में परफॉर्मेंस से जुड़े लक्ष्य हासिल कर लेती है तो मस्क के पैकेज की कीमत और भी बढ़ सकती है.
यह भी पढ़ेंः 'भरोसे को रिवॉर्ड क्यों नहीं', दुनिया हंसती रही पर इसी विचार से कुणाल शाह ने Cred बना रच दिया इतिहास
लिस्ट में दो भारतीय भी
इस लिस्ट में दो भारतीय मूल के CEO भी शामिल हैं. इनमें हेल्थकेयर और सीनियर हाउसिंग रियल एस्टेट ट्रस्ट 'वेलटॉवर' के CEO शंख मित्रा और पालो ऑल्टो नेटवर्क के CEO निकेश अरोड़ा हैं.
शंख मित्रा तो एलन मस्क के बाद दूसरे नंबर पर हैं, जिनका पैकेज सबसे ज्यादा है. शंख मित्रा का 2025 में 82.1 करोड़ डॉलर (करीब 7,775 करोड़ रुपये) का पैकेज था. अगर औसत निकाला जाए तो शंख मित्रा ने 2025 में हर दिन 21 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए.
वहीं, निकेश अरोड़ा का पैकेज 10 करोड़ डॉलर (करीब 947 करोड़ रुपये) था. सबसे ज्यादा पैकेज पाने वाले CEOs में निकेश अरोड़ा टॉप-10 में हैं.
यह भी पढ़ेंः रेवेन्यू, प्राइवेसी से लेकर AI तक: WhatsApp के नए ग्लोबल हेड कुणाल शाह के सामने हैं ये बड़ी चुनौतियां

शंख मित्रा और निकेश अरोड़ा.
कौन हैं शंख मित्रा और निकेश अरोड़ा?
शंख मित्रा: जन्म और पढ़ाई भारत में ही हुई. जाधवपुर यूनिवर्सिटी से BE की डिग्री लेने के बाद वह अमेरिका चला गए, जहां कोलंबिया बिजनेस स्कूल से उन्होंने MBA की डिग्री ली. 'वेलटॉवर' में आने से पहले उन्होंने कई कंपनियों में काम किया था. 2016 में उन्होंने वाइस प्रेसिडेंट (फाइनेंस एंड इन्वेस्टमेंट) के तौर पर 'वेलटॉवर' ज्वॉइन किया था. अक्टूबर 2020 में उन्हें इसका CEO बनाया गया था.
निकेश अरोड़ा: पिता एयरफोर्स में थे, इसलिए उनकी पढ़ाई भी एयरफोर्स स्कूल से हुई. भारत में जन्मे निकेश अरोड़ा ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से B.Tech की डिग्री हासिल की. फिर अमेरिका चले गए. उन्होंने नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन से M.S. और फिर बोस्टन कॉलेज से फाइनेंस में M.S. की डिग्री ली. उन्होंने गूगल में भी लंबे समय तक काम किया. जुलाई 2018 में वह पालो ऑल्टो के CEO बने.
CEOs की मीडियन सैलरी बढ़ी
वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में S&P 500 कंपनियों के CEOs की मीडियन सैलरी बढ़कर 1.79 करोड़ डॉलर (करीब 170 करोड़ रुपये) हो गई. आधे CEOs की सैलरी में कम से कम 9.8% की बढ़ोतरी हुई है, जबकि 5 करोड़ डॉलर से ज्यादा कमाने वाले CEOs की संख्या भी लगातार बढ़ रही है.
यह भी पढ़ेंः एलन मस्क की कंपनी SpaceX के IPO का जोश 10 दिन में ठंडा, शेयर 23% टूटे, निवेशकों को लगा तगड़ा झटका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं