विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी ही नहीं बल्कि इन खिलाड़ियों ने भी पहनी है नंबर 3 की जर्सी, जानें

15 साल के वैभव सूर्यवंशी आजकल चर्चा का विषय बने हुए हैं. आयरलैंड के खिलाफ T20I सीरीज से पहले उन्हें टीम इंडिया की पहली ऑफिशियल जर्सी मिली, जिससे वे दुनिया के बड़े खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए.

वैभव सूर्यवंशी ही नहीं बल्कि इन खिलाड़ियों ने भी पहनी है नंबर 3 की जर्सी, जानें
Vaibhav Sooryavanshi: आयरलैंड में भी आएगा वैभव सूर्यवंशी का तूफान

Vaibhav Sooryavanshi receives first India jersey at age 15 : भारतीय क्रिकेट में, नए खिलाड़ी अपनी जर्सी का नंबर खुद चुन सकते हैं. नंबर चुनने के वक्त इस बात का ख्याल रखना होता है कि जो नंबर वो चुन रहे हैं, वह नंबर किसी एक्टिव खिलाड़ी के पास न हो और न ही किसी खास खिलाड़ी के सम्मान में रिटायर किया गया हो. अपने पसंद का नंबर लेने से पहले खिलाड़ी को एक पूरी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है.अब जब 15 साल के वैभव सूर्यवंशी नेअपनी जर्सी का नंबर 3 चुना है, तो जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने नंबर 3 की जर्सी पहले इस्तेमाल कर चुके हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

हरभजन सिंह भी पहन चुके हैं नंबर 3 की जर्सी 

वैभव से पहले  हरभजन सिंह नंबर 3 की जर्सी पहना करते थे.  सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, बल्कि अलग-अलग खेलों के कई ग्लोबल स्टार्स ने नंबर 3 जर्सी पहनी है और दुनिया भर में करोड़ों लोगों का मनोरंजन किया है. फुटबॉल में इटली के पूर्व कप्तान माल्डिनी और ब्राज़ील के फुलबैक और फीफा वर्ल्ड कप विजेता रॉबर्टो कार्लोस ऐसे खिलाड़ियों में शामिल हैं जो नंबर 3 की जर्सी पहना करते थे. इसके अलावा NBA में एलन आइवरसन, ड्वेन वेड और क्रिस पॉल ने नंबर 3 की जर्सी पहनी थी.

इन सभी खिलाड़ियों ने बड़े मंच पर अपनी छाप छोड़ी है, और अब वैभव सूर्यवंशी के लिए समय आ गया है कि वह आने वाले दशकों तक भारतीय क्रिकेट के लिए खेलकर और शानदार प्रदर्शन करके इस नंबर और क्रिकेट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाएं

ये भी पढ़ें-  वैभव सूर्यवंशी ने क्यों चुना टीम इंडिया की जर्सी पर नंबर-3 ? किसके कहने पर लिया यह फैसला, जानें

भारत की नेशनल टीम की ओर से डेब्यू करने से पहले ही किन-किन रिकॉर्ड्स को अपने नाम कर चुके हैं.

वैभव सूर्यवंशी रिकॉर्ड्स

सबसे तेज अर्धशतक: भारत ए की ओर से खेलते हुए श्रीलंका ए के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 11 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। लिस्ट ए क्रिकेट में वैभव अब सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वैभव ने श्रीलंका के बल्लेबाज कौशल्या वीररत्ने का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 12 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।

सबसे युवा शतक लगाने वाले बल्लेबाज: वैभव सूर्यवंशी लिस्ट ए क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज हैं। उन्होंने 14 साल 272 दिन की उम्र में शतक लगाते हुए यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। उन्होंने बिहार की तरफ से खेलते हुए विजय हजारे ट्रॉफी में यह कारनामा किया था। वैभव ने इस मुकाबले में 190 रनों की दमदार पारी खेली थी।

सबसे तेज 150 रन बनाने का रिकॉर्ड: वैभव सूर्यवंशी विश्व क्रिकेट में सबसे तेज 150 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ खेले गए मुकाबले में एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड ध्वस्त किया था। वैभव ने अपने 150 रन सिर्फ 59 गेंदों में पूरे किए थे।

तीसरा सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड: 15 वर्षीय बल्लेबाज के नाम लिस्ट ए क्रिकेट में भारत की ओर से तीसरा सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। वैभव ने विजय हजारे टूर्नामेंट में बिहार की तरफ से खेलते हुए सिर्फ 36 गेंदों में अपना शतक पूरा किया है। लिस्ट ए क्रिकेट में वैभव से तेज शतक ईशान किशन (33 गेंद) और अनमोलप्रीत (35 गेंद) ने लगाया है।

यूथ टेस्ट में सबसे तेज शतक: 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के नाम यूथ टेस्ट में भारत की ओर से सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने भारत की अंडर 19 टीम की तरफ से खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 के खिलाफ सिर्फ 58 गेंदों में शतक लगाया था। यह अंडर 19 क्रिकेट इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक भी है।

रणजी में डेब्यू करने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी: वैभव सूर्यवंशी रणजी ट्रॉफी के इतिहास में डेब्यू करने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अपना डेब्यू 12 साल 284 दिन की उम्र में किया था।

टी20 में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज: वैभव सूर्यवंशी टी20 क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतक लगाया था। वैभव ने 38 गेंदों में 101 रनों की दमदार पारी खेली थी। आईपीएल 2026 में वैभव ने एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में क्रिस गेल का रिकॉर्ड भी तोड़ा. उन्होंने एक सीजन में 72 छक्के लगाए.

ये भी पढ़ें- Vaibhav Suryavanshi: 'मेरा सपना सच हो गया', BCCI ने शेयर किया वैभव सूर्यवंशी का भावुक वीडियो, टीम इंडिया की जर्सी देख छलकी खुशियां

ये भी पढ़ें- IND vs IRE: आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया रवाना , वैभव सूर्यवंशी की झलक वायरल - VIDEO

(IANS के इनपुट के साथ)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, India, Ireland, Ireland Vs India 2022, Harbhajan Singh, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com