विज्ञापन

ग्रे मार्केट में गदर काट रहा है यह IPO, हर शेयर पर 55 रुपये कमाने का मौका, आज निवेश का आखिरी मौका

Watrana Rentals IPO: 23 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए बंद हो रहे वाटराना रेंटल्स का आईपीओ ग्रे मार्केट में 55 रुपये प्रीमियम पर उपलब्ध है. लिस्टिंग के दिन निवेशकों को करीब 22 फीसदी का तगड़ा मुनाफा हो सकता है.

ग्रे मार्केट में गदर काट रहा है यह IPO, हर शेयर पर 55 रुपये कमाने का मौका, आज निवेश का आखिरी मौका
Watrana Rentals IPO का ग्रे मार्केट में जलवा
NDTV Graphics

Watrana Rentals IPO: दिल्ली की मटेरियल हैंडलिंग कंपनी वाटराना रेंटल्स का आईपीओ मार्केट में धमाल मचा रहा है. निवेशकों का उत्साह ऐसा है कि आईपीओ 11 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन पा चुका है. यह लिस्टिंग से पहले ही ग्रे-मार्केट में गदर मचाता हुआ नजर आ रहा है. कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में 55 रुपये प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है. इसका मतलब है कि दांव लगाने पर अगर आपको यह आईपीओ अलॉट होता है तो लिस्टिंग के दिन ही हर शेयर पर 55 रुपये का मुनाफा हो सकता है. इस आईपीओ में निवेश करने का आज आखिरी मौका है.

कंपनी ने इस इश्यू के लिए 232 रुपये से 245 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय कर दिया है. यह पब्लिक इश्यू पूरी तरह से 49.02 लाख इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू है, इसके ऊपरी प्राइस बैंड पर कंपनी की योजना 120 करोड़ रुपये जुटाने की है. रिटेल निवेशक कम से कम 1,200 शेयर खरीद सकते हैं, जिसके लिए उन्हें लगभग 2.94 लाख रुपये निवेश करने होंगे.यह आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए 18 नवंबर को खुला था. एंकर निवेशकों से कंपनी ने कुल 33.96 करोड़ रुपये जुटाए हैं.

यह भी पढ़ें | एंथ्रोपिक के IPO ने 2,800 इंप्‍लॉई को करोड़पति बनाया, 600 कर्मचारी हो गए अरबपति, जिसने पैसे लगाए कितना कमाया?

27 नवंबर को हो सकती है लिस्टिंग

3 दिन का सब्सक्रिप्शन आज, 23 नवंबर 2025, को बंद हो रहा है. शेयरों का एलॉटमेंट 25 नवंबर तक फाइनल हो जाएगा और सफल निवेशकों के डिमैट अकाउंट में 1 जनवरी 2026 तक शेयर क्रेडिट हो जाएंगे. कंपनी के शेयर 27 नवंबर, 2026 को एनएसई इमर्ज प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होने की उम्मीद है. आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कंपनी नए मटेरियल हैंडलिंग इक्विपमेंट, एरियल वर्क प्लेटफॉर्म और बैटरियां खरीदने के लिए करेगी.

Watrana Rentals IPO का लेटेस्ट जीएमपी

यह आईपीओ ग्रे मार्केट में 55 रुपये के प्रीमियम पर उपलब्ध है. इसका मतलब है कि निवेशकों को लिस्टिंग पर 22 फीसदी का मुनाफा हो सकता है, हालांकि, ग्रे मार्केट में स्थिति लगातार बदलती रहती है. बाजार के जानकारो का मानें तो ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी की कारोबारी सेहत के हिसाब से निवेश से जुड़े फैसले लेने चाहिए.

(Disclaimer: यहां आईपीओ की जानकारी दी गई है, निवेश की सलाह नहीं. अगर आप इसमें पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्‍टमेंट एडवायजर से सलाह ले लें.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPO, Share Market, Stock Market
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com