विज्ञापन

Volkswagon Layoffs: वाक्सवैगन में बड़ी छंटनी की तैयारी! 4 फैक्ट्री होंगी बंद, 1 लाख लोगों की नौकरी पर खतरा, जानें वजह

Volkswagen layoffs: कार बनाने वाली जर्मनी की दिग्गज कंपनी वाक्सवैगन 4 फैक्ट्रियां बंद करने और करीब 1 लाख कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी में है.जानिए आखिर कंपनी इतना बड़ा और चौंकाने वाला कदम क्यों उठाने जा रही है...

Volkswagon Layoffs: वाक्सवैगन में बड़ी छंटनी की तैयारी! 4 फैक्ट्री होंगी बंद, 1 लाख लोगों की नौकरी पर खतरा, जानें  वजह
Volkswagen job cuts: वाक्सवैगन के इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी? 15% वर्कफोर्स घटाने का प्लान

Volkswagen Layoffs: जर्मनी की दिग्गज कार कंपनी वाक्सवैगन आने वाले समय में अपने कारोबार में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी 4 फैक्ट्री बंद करने और करीब 1 लाख कर्मचारियों की छंटनी करने पर विचार कर रही है. अगर इस छंटनी को मंजूरी मिल जाती है, तो यह वाक्सवैगन के इतिहास के सबसे बड़े बदलावों में से एक होगा.

4 फैक्ट्री बंद करने की तैयारी

रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी अगले कुछ सालों में जर्मनी की 4 फैक्ट्री बंद कर सकती है. इनमें हनोवर, ज्विकाउ और एमडेन में मौजूद वाक्सवैगन की फैक्ट्री के साथ ऑडी की नेकर्सुल्म फैक्ट्री भी शामिल हो सकती है. इन प्लांट्स में मौजूदा मॉडल का प्रोडक्शन खत्म होने के बाद काम बंद किया जा सकता है.

1 लाख नौकरियों पर खतरा

वाक्सवैगन पहले ही करीब 50 हजार कर्मचारियों की संख्या कम करने की योजना बना चुकी थी. अब नई रिपोर्ट में कहा गया है कि यह संख्या बढ़कर 1 लाख तक पहुंच सकती है. अगर ऐसा होता है तो कंपनी के दुनिया भर के करीब 15 प्रतिशत कर्मचारियों पर इसका असर पड़ सकता है.

कंपनी इतना बड़ा फैसला क्यों ले रही है?

वाक्सवैगन इस समय कई चुनौतियों का सामना कर रही है. अमेरिका के टैरिफ, चीन की इलेक्ट्रिक कार कंपनियों से बढ़ता मुकाबला और इलेक्ट्रिक वाहनों पर तेजी से हो रहा खर्च कंपनी पर दबाव बढ़ा रहा है. इसी वजह से कंपनी अपने खर्च कम करने और कारोबार को ज्यादा मजबूत बनाने की कोशिश कर रही है.

निवेश भी घटाने की तैयारी

रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी अगले 5 साल के लिए अपने निवेश में करीब 15 प्रतिशत की कटौती करने पर भी विचार कर रही है. इसके बाद कंपनी का कुल निवेश घटकर 130 अरब यूरो से थोड़ा ज्यादा रह सकता है.

कारोबार में भी हो सकता है बड़ा बदलाव

वाक्सवैगन अपने पैसेंजर कार बिजनेस और पार्ट्स बिजनेस को अलग-अलग कंपनी के रूप में चलाने की संभावना भी देख रही है. कंपनी का मानना है कि इससे काम आसान होगा, फैसले तेजी से लिए जा सकेंगे और कारोबार पहले से ज्यादा बेहतर तरीके से चल सकेगा.

फिलहाल वाक्सवैगन ने इन रिपोर्ट्स पर सीधे कोई टिप्पणी नहीं की है. हालांकि कंपनी ने माना है कि बाजार में टिके रहने और मुकाबले में आगे रहने के लिए पूरे ग्रुप में बड़े बदलाव करना जरूरी है.

कर्मचारियों की यूनियन ने जताया विरोध

दूसरी तरफ, कंपनी की वर्कर्स काउंसिल और जर्मनी की बड़ी लेबर यूनियन IG Metall ने साफ कहा है कि वे फैक्ट्री बंद करने या बड़े स्तर पर छंटनी का विरोध करेंगे. ऐसे में अगर कंपनी इस योजना को आगे बढ़ाती है, तो आने वाले समय में कर्मचारियों और कंपनी के बीच विवाद बढ़ सकता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Volkswagen Layoffs, Volkswagen Job Cuts, Auto News, Volkswagen News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com