विज्ञापन

ट्रंप की ईरान को बड़ी धमकी, शुक्रवार को भारतीय शेयर मार्केट और सोने-चांदी पर क्या होगा असर?

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की धमकी के बाद शुक्रवार को सोने-चांदी के साथ भारतीय शेयर मार्केट में बड़ा एक्शन देखने को मिल सकता है.

ट्रंप की ईरान को बड़ी धमकी, शुक्रवार को भारतीय शेयर मार्केट और सोने-चांदी पर क्या होगा असर?
शुक्रवार को सोने-चांदी के साथ स्टॉक मार्केट में बड़ी मुनाफावसूली देखी जा सकती है.

मिडिल ईस्ट में जंग एक बार फिर से भड़क रही है. इससे पूरे दुनिया के शेयर मार्केट में फिर से बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है. शांति की तमाम उम्मीदों के बीच अमेरिका और ईरान के बीच जंग लगातार तेज हो रही है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को एक और चेतावनी दे दी है. ट्रंप ने कहा, यूएस आज रात ईरान पर बड़ा हमला करने जा रहा है. अब ट्रंप के इस बयान के बाद ग्लोबली मार्केट में उठा-पटक और तेज देखी जा रही है. ऐसे में भारतीय निवेशकों के मन में सबसे बड़ा सवाल ये है कि जब शुक्रवार को शेयर मार्केट के साथ कमोडिटी मार्केट खुलेगा तो सोने-चांदी के साथ सेंसेक्स, निफ्टी का क्या हाल होगा?

बाजार में भयंकर बिकवाली की आशंका

मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार, शुक्रवार को भारतीय शेयर मार्केट की शुरुआत बड़ी गिरावट के साथ हो सकती है. पहली वजह जंग की वजह से कच्चे तेल की आसामान छूती कीमतें हैं और दूसरी विदेशी निवेशकों का लगातार बाजार से पैसा निकालना. मालूम हो कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जंग की शुरुआत से बंद है. साथ ही यहां से दुनिया का 20% तेल गुजरता है. अब कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने से भारत का इंपोर्ट बिल बढ़ेगा. इससे रुपये के साथ कंपनियों के मार्जिन पर प्रेशर लगातार बन रहा है.

दूसरी तरफ विदेशी निवेशक भारतीय मार्केट से लगातार निकासी कर रहे हैं. यहां से पैसा निकालकर वो अमेरिकी बॉन्ड्स में लगा रहे हैं. नतीजन शुक्रवार को आईटी, ऑटो और बैंकिंग शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है.

सोने-चांदी की चमक फीकी पड़ी

अमूमन देखा गया है कि जब भी दुनिया में कहीं जंग होती है या हालात बनते हैं तो लोग शेयर मार्केट से पैसा निकालकर सोने में लगाना शुरू कर देते हैं. लेकिन इस बार गणित कुछ अलग है. एक्सपर्ट के अनुसार अमेरिका में महंगाई दर तीन साल के हाई लेवल पर है. इसी वजह से अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड यील्ड में निवेशकों का भरोसा बढ़ रहा है. जब डॉलर स्ट्रांग होता है तो सोना कमजोर होता है.

अब आते हैं आज की स्थिति पर. शुक्रवार को ट्रंप की धमकी के बाद सोने-चांदी की कीमतों में पैनिक देखा जा सकता है. निवेशक बड़े पैमाने पर मुनाफावसूली करते हुए दिख सकते हैं. हालांकि एक्सपर्ट ने कहा है कि लॉन्ग टर्म में सोना मजबूत रह सकता है, लेकिन शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव का माहौल बना रहेगा. 

निवेशकों के लिए एक्सपर्ट की सलाह

मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि ये समय पैनिक में आकर कोई बड़ा फैसला ना लें. अगर आप लॉन्ग टर्म इन्वेस्टर हैं तो बाजार की गिरावट को देख अच्छे शेयर या सोना-चांदी ना बेचें. जंग की वजह से आई गिरावट हमेशा एक अच्छा खरीदारी का अवसर माना जाता है. पैनिक सेल से जितना बचा जाए, उतना अच्छा है. पोर्टफोलियो में उन कंपनियों के शेयर शामिल करें, जिनके फंडामेंटल्स मजबूत हैं.

ये भी पढ़ें- 407 फीट ऊंची स्‍टारशिप, इंसानों को मंगल ग्रह पर भेजने का सपना... क्‍या इसलिए सबसे बड़े आईपीओ की ओर बढ़े मस्‍क?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
America Iran Conflict, Share Market Updates, America Iran War Impact, Gold Silver Price Today, Gold Price Forecast 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com