विज्ञापन

Dividend Stocks: ये तीन बड़ी सरकारी कंपनियां बांटेंगी डिविडेंड, जानिए रिकॉर्ड डेट और किसे मिलेगा मुनाफा

Upcoming Dividend Stocks: सरकारी कंपनियां SAIL, IGL और NMDC सितंबर के अंत और अक्टूबर की शुरुआत में अपने निवेशकों को डिविडेंड का तोहफा देने जा रही हैं. जानिए किस कंपनी की रिकॉर्ड डेट कब है और प्रति शेयर कितना मुनाफा मिलेगा.

Dividend Stocks: ये तीन बड़ी सरकारी कंपनियां बांटेंगी डिविडेंड, जानिए रिकॉर्ड डेट और किसे मिलेगा मुनाफा
PSU stocks dividend news 2026: निवेशकों की चांदी, मिलेगा एक्स्ट्रा मुनाफा

PSU Stocks Dividend: शेयर बाजार में आप सिर्फ शेयर के भाव बढ़ने से ही नहीं  बल्कि कंपनियों से मिलने वाला डिविडेंड से भी कमाई कर सकते हैं.इस बार तो कमाई औ तगड़ी हो सकती हैं क्योंकि तीन बड़ी सरकारी कंपनियां अपने शेयरधारकों को सीधा मुनाफा देने की तैयारी कर चुकी हैं. महारत्न और नवरत्न दर्जे वाली ये कंपनियां सितंबर के आखिरी हफ्ते और अक्टूबर की शुरुआत में अपने निवेशकों को डिविडेंड बांटने जा रही हैं.

SAIL: हर शेयर पर ₹2.35 की कमाई

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) अपने शेयरधारकों को प्रति शेयर ₹2.35 का डिविडेंड दे रही है. अगर आप इस सरकारी स्टील कंपनी के डिविडेंड का फायदा उठाना चाहते हैं, तो इसकी रिकॉर्ड डेट से पहले ये शेयर आपके पास होने चाहिए. इसके लिए रिकॉर्ड डेट 30 सितंबर को तय की है.

IGL: प्रति शेयर मिलेगा ₹1.50 का फायदा

गैस सप्लाई करने वाली दिग्गज कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) भी अपने निवेशकों को खुश करने के मूड में है. कंपनी हर शेयर पर ₹1.50 का डिविडेंड देने का ऐलान कर चुकी है. IGL का डिविडेंड  पाने के लिए रिकॉर्ड डेट 1 अक्टूबर रखी गई है.

NMDC: नवरत्न कंपनी हर शेयर पर देगी ₹1.00 का डिविडेंड 

नवरत्न कंपनी NMDC लिमिटेड अपने शेयरधारकों को हर शेयर पर ₹1.00 का डिविडेंड दे रही है. अगर आपके पास इस कंपनी के शेयर हैं या आप इसे खरीदने की सोच रहे हैं, तो जान लें कि कंपनी ने इसके लिए 5 अक्टूबर की रिकॉर्ड डेट तय की है.

डिविडेंड से किसे होगा मोटा मुनाफा

इन तीनों कंपनियों के डिविडेंड का सीधा फायदा उन्हीं निवेशकों को मिलेगा, जिनके डीमैट अकाउंट में रिकॉर्ड डेट से पहले ये शेयर मौजूद होंगे. इसलिए अगर आप भी इस डिविडेंड से कमाई करना चाहते हैं, तो रिकॉर्ड डेट को देखते हुए प पोर्टफोलियो में इन्हें शामिल कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-  Bank Holidays: आज रविवार को बैंक खुले हैं या बंद? जानिए 27 सितंबर को किन-किन बैंकों में रहेगी छुट्टी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Upcoming Dividend Stocks 2026, Dividend Stocks 2026, Upcoming Dividend Stocks List, PSU Dividend Stocks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com