विज्ञापन

अगले हफ्ते कमाई का बड़ा मौका, NSE, Hero Motors समेत 11 कंपनियां ला रही हैं IPO, देखें पूरी लिस्ट

अगले हफ्ते IPO मार्केट में बड़ा धमाका होने वाला है. NSE, Hero Motors समेत 11 कंपनियां IPO ला रही हैं .इसके अलावा 19 कंपनियों के शेयर बाजार में लिस्ट होंगे , जिस पर मार्केट एक्सपर्ट्स और ट्रेडर्स की कड़ी नजर बनी हुई है.

अगले हफ्ते कमाई का बड़ा मौका, NSE, Hero Motors समेत 11 कंपनियां ला रही हैं IPO, देखें पूरी लिस्ट
Upcoming IPO this week: इस हफ्ते हलचल मचाएंगे 11 नए IPO

अगले हफ्ते शेयर बाजार में IPO को लेकर काफी हलचल रहने वाली है. NSE, Hero Motors, SS Retail, Pranav Constructions, RentoMojo और Karamtara Engineering जैसी कंपनियां बाजार में धमाका करने जा रही है. 15 सितंबर से शुरू हो रहे हफ्ते में 11 नए IPO खुलने वाले हैं. इनमें 5 मेनबोर्ड सेगमेंट के हैं.

14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के कारण शेयर बाजार बंद रहेगा. इसके बाद IPO और नई लिस्टिंग का सिलसिला शुरू हो जाएगा. नए इश्यू के साथ पहले से खुले 8 IPO में भी निवेश का मौका है.

NSE IPO पर सबसे ज्यादा फोकस

NSE IPO का निवेशकों को लंबे समय से इंतजार है. ₹22,561.57 करोड़ का यह इश्यू 17 सितंबर को खुलेगा और 21 सितंबर को बंद होगा. इसका प्राइस बैंड ₹1,700-₹1,785 प्रति शेयर रखा गया है. लॉट साइज 8 शेयर है. NSE के शेयरों की लिस्टिंग BSE पर 24 सितंबर को हो सकती है.

Hero Motors से SS Retail तक

Hero Motors IPO 16 सितंबर को खुलेगा. कंपनी इस इश्यू से ₹1,000 करोड़ जुटाना चाहती है. प्राइस बैंड ₹79-₹84 और लॉट साइज 178 शेयर है. बोली 18 सितंबर तक लगाई जा सकेगी. लिस्टिंग NSE और BSE पर 23 सितंबर को हो सकती है.

SS Retail का ₹500 करोड़ का IPO भी 16 सितंबर को खुलेगा और 18 सितंबर को बंद होगा. प्राइस बैंड ₹403-₹424 और लॉट साइज 35 शेयर है. इसकी लिस्टिंग 23 सितंबर को NSE और BSE पर होने की उम्मीद है.

Jindal Supreme IPO ₹124.88 करोड़ का है. यह 16 सितंबर को खुलेगा और 18 सितंबर को बंद होगा. प्राइस बैंड ₹88-₹93 और लॉट साइज 161 शेयर है. लिस्टिंग NSE और BSE पर 23 सितंबर को हो सकती है.

15 सितंबर से शुरू होंगे SME 

15 सितंबर को Vama Wovenfab का ₹49.54 करोड़ का IPO खुलेगा. प्राइस बैंड ₹324-₹341 और लॉट साइज 400 शेयर है. इश्यू 17 सितंबर को बंद होगा और BSE SME पर 22 सितंबर को लिस्टिंग हो सकती है.

Shakti Polytarp का ₹26.93 करोड़ का IPO भी 15 सितंबर को खुलेगा. बोली ₹56-₹59 के भाव पर और 2,000 शेयरों के लॉट में लगाई जा सकेगी. लिस्टिंग BSE SME पर 22 सितंबर को हो सकती है.

Quanto Agroworld IPO से कंपनी ₹31.02 करोड़ जुटाना चाहती है. फाइनल इश्यू प्राइस ₹67 प्रति शेयर और लॉट साइज 2,000 शेयर है. IPO 15 सितंबर को खुलेगा और 17 सितंबर को बंद होगा. लिस्टिंग BSE SME पर 22 सितंबर को हो सकती है.

17 सितंबर को कई नए इश्यू

17 सितंबर को SpectraA Technology Solutions का ₹42.52 करोड़ का IPO खुलेगा. प्राइस बैंड ₹112-₹118 और लॉट साइज 1,200 शेयर है. इश्यू 21 सितंबर को बंद होगा और NSE SME पर 24 सितंबर को लिस्टिंग हो सकती है.

Kheria Autocomp का ₹46.44 करोड़ का IPO भी 17 सितंबर को खुलेगा. प्राइस बैंड ₹96-₹101 और लॉट साइज 1,200 शेयर है. इसकी लिस्टिंग NSE SME पर 24 सितंबर को होगी.

Sonaselection India का ₹141.57 करोड़ का IPO 17 सितंबर को खुलेगा. प्राइस बैंड ₹94-₹99 और लॉट साइज 150 शेयर है. इश्यू 21 सितंबर को बंद होगा. कंपनी के शेयर NSE और BSE पर 24 सितंबर को लिस्ट हो सकते हैं.

Axiom Gas Engineering का ₹49.81 करोड़ का इश्यू 18 सितंबर को खुलेगा और 22 सितंबर को बंद होगा. प्राइस बैंड ₹50-₹53 और लॉट साइज 2,000 शेयर है. इसकी लिस्टिंग NSE SME पर 25 सितंबर को होगी.

19 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

अगले हफ्ते 19 कंपनियों के शेयर बाजार में दस्तक देने वाले हैं. 15 सितंबर को Pranav Constructions की NSE और BSE पर लिस्टिंग होगी. इसी दिन Apana Logistics BSE SME पर लिस्ट हो सकती है.

16 सितंबर को Kanohar Electricals, Prasol Chemicals और Glass Wall Systems के शेयर NSE और BSE पर लिस्ट होने की उम्मीद है.

17 सितंबर को RentoMojo, Asset Reconstruction, Manipal Payment & Identity Solutions, Steamhouse India, Karamtara Engineering और LCC Projects NSE और BSE पर लिस्ट हो सकते हैं. इसी दिन Infrax Renewable और Amtech Esters BSE SME, जबकि Vinod Texworld NSE SME पर शुरुआत कर सकते हैं.

18 सितंबर को Veegaland Developers NSE और BSE पर लिस्ट हो सकता है. वहीं Panchatv Bharat, Om Galaxy, Maharaja & Speedex और Raksan Transformers के शेयर BSE SME पर अपनी शुरुआत कर सकते हैं.

इस तरह अगले हफ्ते IPO बाजार में नए इश्यू के साथ-साथ लिस्टिंग को लेकर भी निवेशकों की नजर कई कंपनियों पर रहने वाली है.

ये भी पढ़ें-  Tata Sons का आएगा IPO? RBI के फैसले के बाद अब शेयर बाजार में लिस्टिंग का रास्ता साफ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NSE IPO, Rentomojo IPO, Upcoming IPO This Week
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com