India vs West Indies 1st ODI LIVE Score Updates: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के पहले मैच में भारत के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. इस मैच में नमन धीर डेब्यू कर रहे हैं. इस मैच में विराट कोहली और रोहित शर्मा पर सबकी नजर रहेगी. शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम सीरीज का आगाज जीत के साथ करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप 2027 को देखते हुए इस सीरीज को काफी अहम माना जा रहा है. गिल रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज करते हुए नजर आएंगे। यह देखना दिलचस्प होगा कि बैकअप ओपनर के तौर पर टीम में शामिल यशस्वी जायसवाल को इस सीरीज में मौका मिलता है या नहीं. (LIVE SCORE)
टीम इस प्रकार हैं:
भारत प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जड़ेजा, नितीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा
वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11
जॉन कैंपबेल, जस्टिन ग्रीव्स, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), अमीर जांगू, ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ, जेडन सील्स
मैच दोपहर दो बजे शुरू होगा
India vs West Indies LIVE: भारत विकेट की तलाश में
जॉन कैंपबेल 11 और जस्टिन ग्रीव्स 21 गेंद पर 29 रन बनाकर खेल रहे हैं. भारत के गेंदबाज विकेट की तलाश में हैं.
वेस्टइंडीज 48/0 (6.0 ओवर)
India vs West Indies LIVE: वेस्टइंडीज की बैटिंग शुरू
वेस्टइंडीज की बैटिंग शुरू हो चुकी हैा. जस्टिन ग्रीव्स और जॉन कैंपबेल बल्लेबाजी कर रहे हैं. दोनों ने तेज गति से रन बनाने का काम शुरु कर दिया है.
वेस्टइंडीज 25/0 (3.1 ओवर)
India vs West Indies LIVE: वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11
वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11
जॉन कैंपबेल, जस्टिन ग्रीव्स, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), अमीर जांगू, ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ, जेडन सील्स
India vs West Indies LIVE: नमन धीर कर रहे हैं डेब्यू
नमन धीर कर रहे हैं डेब्यू
भारत की संभावित 11
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जड़ेजा, नितीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा
India vs West Indies LIVE: भारत की प्लेइंग 11
भारत की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, शुबमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जड़ेजा, नितीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा
India vs West Indies LIVE: वेस्टइंडीज की पहले बल्लेबाजी
टॉस जीतने के बाद गिल ने कहा, "हम पहले गेंदबाज़ी करेंगे, पिच अच्छी लग रही है. लाइट्स में यह और बेहतर हो जाएगी, इसलिए हम बाद में बैटिंग करना चाहते हैं. हमारे पास एक अच्छा कॉम्बिनेशन है..चार गेंदबाज और दो ऑलराउंडर. वर्ल्ड कप से पहले 20 मैच बचे हैं, इसलिए हमारे लिए इस कॉम्बिनेशन को आजमाना अच्छा रहेगा. हम चार गेंदबाज़ों के साथ उतर रहे हैं.