विज्ञापन

कानपुर में घर, प्लॉट खरीदने का आखिरी मौका, यूपी सरकार की स्कीम खत्म होने से पहले उठाएं फायदा, जानें पूरी डिटेल

UPAVP Kanpur Scheme 2026: उत्तर प्रदेश हाउसिंग एंड डेवलपमेंट बोर्ड कानपुर जोन की योजना संख्या-2 के जरिए प्लॉट, HIG हाउस, EWS प्रॉपर्टी और स्कूल प्लॉट्स की ई-नीलामी कर रहा है. 30 जून 2026 को होने वाली इस नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन की आज आखिरी तारीख है.

कानपुर में घर, प्लॉट खरीदने का आखिरी मौका, यूपी सरकार की स्कीम खत्म होने से पहले उठाएं फायदा, जानें पूरी डिटेल
उत्तर प्रदेश हाउसिंग एंड डेवलपमेंट बोर्ड कानपुर में मकान और प्लॉट खरीदारों के लिए शानदार मौका लेकर आया है.
CANVA

UPAVP Kanpur Scheme 2026: कानपुर में घर या जमीन लेने वालों के लिए 29 जून की तारीख बहुत अहम होने वाली है. ऐसे में आप यूपी के इंडस्ट्रियल हब कहे जाने वाले कानपुर में अपना घर बनाने या यहां के रियल एस्टेट में पैसा लगाने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी भी है और थोड़ा अलर्ट होने की भी बात है. पहले खुशखबरी की बात करते हैं. दरअसल उत्तर प्रदेश हाउसिंग एंड डेवलपमेंट बोर्ड कानपुर जोन की योजना संख्या-2 में ई-नीलामी लेकर आया है. इस प्रोजेक्ट में रेजिडेंशियल प्लॉट्स से लेकर बड़े मकान सेल किए जा रहे हैं. इस ई-नीलामी प्रोसेस का हिस्सा बनने के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 15 जून 2026 से हो चुकी है.

हालांकि अलर्ट होने की बात ये हैं कि रजिस्ट्रेशन और टोकन अमाउंट जमा करने का आखिरी दिन 29 जून 2026 यानी आज ही है. ऐसे में आज जल्द ही अपने सपनों के घर की तरफ अपना एक कदम बढ़ा दीजिए. वहीं, इसके लिए ई-नीलामी 30 जून 2026 को होगी. आइए इस खबर में जानते हैं कि प्रोजेक्ट्स में आपके लिए क्या खास है और यहां मिल रहे प्लॉट और मकानों की कीमतें क्या हैं.

रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी की भरमार

इस ई-नीलामी में टोटल 13 रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी दी जा रही हैं. इसमें अलग-अलग बजट और जरूरत के हिसाब से कैटेगरी बनाई गई है.

  • बड़े आवासीय प्लॉट (171 वर्गमीटर से ऊपर) 

बड़े साइज के प्लॉट लेने वालों के लिए करीब 288 वर्गमीटर का एक प्रीमियम प्लॉट मौजूद है. इसका रिजर्व प्राइस मूल्य करीब 92.19 लाख रुपये है, जबकि इसकी अनुमानित कुल कीमत 2.65 करोड़ रुपये के आसपास है.

  • मध्यम आवासीय प्लॉट (80 से 170 वर्गमीटर) 

इस कैटेगरी में करीब 156.63 वर्गमीटर का प्लॉट मिल रहा है. इसकी रिजर्व कीमत 1.72 करोड़ रुपये और कुल कीमत लगभग 2.70 करोड़ रुपये फिक्स की है.

  • सिंगल स्टोरी हाउस / HIG मकान

अगर आप बना-बनाया यानी रेडी टू मूव घर चाहते हैं, तो HIG कैटेगरी के सिंगल स्टोरी मकान इस प्रोजेक्ट की खास बातों में से एक हैं. इनका एरिया 200 से 288 वर्गमीटर तक है. इन मकानों की कीमत 1.42 करोड़ रुपये से शुरू होकर 1.85 करोड़ रुपये तक जाती है.

  • EWS कैटेगरी की प्रॉपर्टी

EWS वर्ग के लिए भी इस स्कीम में प्रॉपर्टी मौजूद है. करीब 25.05 वर्गमीटर एरिया वाली इस प्रोपर्टी का रिजर्व प्राइस और टोटल कॉस्ट केवल 19.13 लाख रुपये है, जो कम बजट वाले परिवारों के लिए एक अच्छा मौका है.

स्कूल और इंस्टीट्यूशन प्रोजेक्ट्स के लिए भी मौका

अगर आप कोई एजुकेशनल सेंटर, नर्सरी स्कूल या दूसरे कोई इंस्टीट्यूशन प्रोजेक्ट शुरू करना चाहते हैं तो इस नीलामी में 2 नर्सरी स्कूल प्लॉट्स भी शामिल किए हैं. इन प्लॉट्स का एरिया 671.34 वर्गमीटर से लेकर 838.36 वर्गमीटर तक है. इनका रिजर्व प्राइस 41,250 से 43,313 रुपये प्रति वर्गमीटर फिक्स है और इन प्लॉट्स की कुल कीमत 2.91 करोड़ से 3.46 करोड़ रुपये के बीच है.

कैसे करें सपनों के घर के लिए अप्लाई?

अगर आप यूपी सरकार की इस शानदार स्कीम के जरिए कानपुर में अपने सपनों का घर लेना चाहते हैं, तो इसका प्रोसेस बहुत ही आसान है. डिटेल्स, नियम, शर्तों के साथ रजिस्ट्रेशन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट upavp.in पर जा सकते हैं. इसके अलावा किसी भी सवाल के जवाब या मदद के लिए हेल्प नंबर 9236271097 या ईमेल ahckzoneupavp@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- ट्रैफिक जाम की नो टेंशन! सिर्फ 5 मिनट में ड्रोन से घर पहुंचेगी दवा, बेंगलुरु का ये स्टार्टअप करने जा रहा बड़ा धमाका!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kanpur News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com