विज्ञापन

Trump Tariff Timeline: 'लिबरेशन डे' से कोर्टरूम तक, सुप्रीम कोर्ट में पलटी ट्रंप की बाजी! 10 महीने की पूरी टाइमलाइन

ट्रंप ने 2025 में 'लिबरेशन डे' के नाम से बड़े पैमाने पर टैरिफ लागू किए थे. भारत सहित कई देशों पर अतिरिक्त शुल्क लगाया गया और वैश्विक व्यापार नीति में अनिश्चितता बढ़ गई.

Trump Tariff Timeline: 'लिबरेशन डे' से कोर्टरूम तक, सुप्रीम कोर्ट में पलटी ट्रंप की बाजी! 10 महीने की पूरी टाइमलाइन
Trump Trade War Timeline: ट्रंप ने करीब 10 महीने पहले कई देशों पर टैरिफ का ऐलान किया था

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ को अवैध करार देकर एक साल से चल रहे ट्रेड वॉर को बड़ा झटका दिया है. कोर्ट में 6-3 के फैसले में अदालत ने साफ कहा कि राष्ट्रीय आपातकाल के कानून का इस्तेमाल करके व्यापक टैरिफ नहीं लगाए जा सकते. ये फैसला उस लंबे घटनाक्रम का नतीजा है, जिसने दुनियाभर के बाजारों में उथल-पुथल मचा दी, कई देशों के बीच तनाव बढ़ाया. साथ ही कई बड़े व्यापार समझौतों की वजह भी बना.

ये सब शुरू कब हुआ?

ट्रंप ने 2025 में 'लिबरेशन डे' के नाम से बड़े पैमाने पर टैरिफ लागू किए थे. भारत सहित कई देशों पर अतिरिक्त शुल्क लगाया गया और वैश्विक व्यापार नीति में अनिश्चितता बढ़ गई. इसके बाद लगातार बातचीत, चेतावनी और कानूनी लड़ाई का दौर चला.

ट्रंप टैरिफ वॉर की पूरी टाइमलाइन 

  1. 2 अप्रैल 2025: ‘Liberation Day' पर भारत समेत कई देशों पर 26% तक अतिरिक्त टैरिफ, वैश्विक बाजारों में हलचल.
  2. 9 अप्रैल: बाजार गिरने के बाद देश-विशेष टैरिफ 90 दिन के लिए रोके गए.
  3. 23-29 अप्रैल: भारत-अमेरिका के बीच वॉशिंगटन में व्यापार वार्ता शुरू.
  4. 23 मई: ट्रंप ने चेतावनी दी- अमेरिका में बिकने वाले विदेशी iPhone पर 25% टैरिफ लग सकता है.
  5. 29 मई: निचली अदालत के फैसले के बाद अपील कोर्ट ने टैरिफ अस्थायी रूप से बहाल किए.
  6. जुलाई 2025: कई देशों पर नए टैरिफ- स्टील, कार, वियतनाम और कनाडा समेत 69 ट्रेड पार्टनर्स प्रभावित.
  7. फरवरी 2026: भारत-अमेरिका द्विपक्षीय समझौता, भारतीय उत्पादों पर टैरिफ घटाकर करीब 18% किया गया.
  8. 20 फरवरी 2026: सुप्रीम कोर्ट ने वैश्विक टैरिफ को अवैध करार दिया.

ट्रेड वॉर का वैश्विक असर

इस दौरान चीन पर टैरिफ 145% तक पहुंच गए थे, जबकि जापान और यूरोपीय संघ के साथ अलग-अलग समझौते कर शुल्क कम किए गए. भारत ने लंबी बातचीत के बाद समझौता किया, जिससे अतिरिक्त पेनल्टी हटाई गई और बाजार पहुंच में सुधार हुआ.

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा संदेश

अदालत ने कहा कि संविधान के तहत टैरिफ तय करने की असली शक्ति, संसद के पास है, राष्ट्रपति के पास नहीं. हालांकि सेक्टर-विशेष टैरिफ अब भी लागू रह सकते हैं. विशेषज्ञ मानते हैं कि यह फैसला अमेरिकी ट्रेड पॉलिसी की दिशा बदल सकता है, लेकिन ट्रेड टेंशन पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है.

ट्रंप, टैरिफ और SC के फैसले से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें: 

टैरिफ पर झटका खाकर भी पीछे नहीं हटे ट्रंप! प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया 'पावरफुल प्‍लान', जानिए 10 बड़ी बातें

'ट्रंप टैरिफ' पर सु्प्रीम कोर्ट के फैसले से मार्केट में तेजी, भारतीय शेयर बाजार पर क्‍या असर  होगा? 

टैरिफ से वसूले गए 175 बिलियन डॉलर वापस करेगा अमेरिका? कोर्ट के फैसले में पेच लेकिन ट्रंप की नीयत क्‍या है?

'PM मोदी स्‍मार्ट और शानदार नेता, लेकिन ट्रेड डील में कोई बदलाव नहीं', ट्रंप बोले- भारत से लेते रहेंगे टैरिफ

ट्रंप ने सभी देशों पर 10% अतिरिक्त टैरिफ लगाने का किया ऐलान, सुप्रीम कोर्ट के फैसले को भी बताया निराशाजनक

ट्रंप टैरिफ पर US सुप्रीम कोर्ट ने कसा नकेल तो जानिए दुनिया के अन्य देशों ने क्या कहा

ट्रंप का टैरिफ गैर-कानूनी, US सुप्रीम कोर्ट ने दिया अमेरिकी राष्ट्रपति को बड़ा झटका

ट्रंप टैरिफ को यूएस सुप्रीम कोर्ट का रेड सिग्नल, जानें - अमेरिकी राष्ट्रपति के पास क्या हैं विकल्प?

क्या भारत पर लगा 18% टैरिफ खत्म होगा, वसूला टैक्स लौटाएगा अमेरिका? US सुप्रीम कोर्ट का फैसला समझिए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Trump Trade War, Trump Trade War India, Trump Tariff And Trade War, US Supreme Court Decision, Reciprocal Tariff
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com