विज्ञापन

175 बिलियन डॉलर के टैरिफ रिफंड पर बवाल तय! SC का फैसला साफ नहीं, कंपनियों को कैसे मिलेंगे पैसे? 

ब्लूमबर्ग और ET के मुताबिक टेक्सटाइल, खिलौने, फूड एंड बेवरेज जैसे सेक्टर रिफंड में आगे रह सकते हैं. वहीं मशीनरी, इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटो इंडस्ट्री भी प्रभावित हैं क्योंकि उन्होंने टैरिफ से प्रभावित पार्ट्स आयात किए. कंस्ट्रक्शन सेक्टर पर भी इसका बड़ा असर देखा जा सकता है.

175 बिलियन डॉलर के टैरिफ रिफंड पर बवाल तय! SC का फैसला साफ नहीं, कंपनियों को कैसे मिलेंगे पैसे? 
कंपनियों काे कैसे मिलेगा टैरिफ रिफंड, ये एक बड़ा सवाल है

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ को गैरकानूनी ठहराने के बाद अब 175 अरब डॉलर से ज्यादा के संभावित रिफंड को लेकर बड़ा विवाद होना तय माना जा रहा है. कोर्ट ने टैरिफ को अवैध तो ठहरा दिया, लेकिन कंपनियों को पैसा वापस मिलेगा या नहीं-इस पर चुप्पी साध ली. यही वजह है कि अब आयातकों, रिटेलर्स और अमेरिकी सरकार के बीच लंबी कानूनी लड़ाई की संभावना जताई जा रही है.

सुप्रीम कोर्ट का फैसला और अनसुलझा सवाल

शुक्रवार को आए फैसले में 6-3 के बहुमत से अदालत ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय आपातकालीन आर्थिक महाशक्ति अधिनियम (IEEPA) के तहत टैरिफ लगाना कानूनी नहीं था. हालांकि, जजों ने यह नहीं बताया कि पिछले एक साल में सरकार द्वारा वसूले गए अरबों डॉलर वापस किए जाएंगे या नहीं. जस्टिस ब्रेट कावानॉ ने अपने असहमति नोट में कहा कि रिफंड की प्रक्रिया “काफी उलझी हुई” हो सकती है.

175 अरब डॉलर के रिफंड पर शुरू होगी कानूनी जंग

अमेरिकी कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन के आंकड़ों के मुताबिक, 14 दिसंबर तक करीब 175 अरब डॉलर टैरिफ के रूप में वसूले जा चुके हैं. अब यह मामला फिर से यूएस कोर्ट ऑफ इंटरनेशनल ट्रेड में जाएगा, जहां तय होगा कि कंपनियों को कितना पैसा वापस मिलेगा और उसकी प्रक्रिया क्या होगी. माना जा रहा है कि यह कानूनी लड़ाई वर्षों तक चल सकती है.

1500 से ज्यादा कंपनियां पहले ही कोर्ट पहुंचीं

ब्लूमबर्ग के विश्लेषण के अनुसार, 1500 से ज्यादा कंपनियां पहले ही टैरिफ रिफंड के लिए अलग-अलग मुकदमे दायर कर चुकी हैं. सरकारी वकीलों ने संकेत दिया है कि प्रशासन अदालत के आदेश को मान सकता है, लेकिन यह भी संभव है कि केवल कुछ आयातकों को ही रिफंड का लाभ दिया जाए.

1998 के टैक्स केस जैसा लंबा प्रोसेस?

अमेरिकी ट्रेड कोर्ट पहले भी बड़े रिफंड मामलों को संभाल चुका है. 1998 में हार्बर मेंटेनेंस टैक्स को खारिज किए जाने के बाद हजारों दावों और करीब 750 मिलियन डॉलर के भुगतान का निपटारा किया गया था. लेकिन इस बार मामला उससे कई गुना बड़ा है क्योंकि 3 लाख से ज्यादा आयातकों ने विवादित टैरिफ चुकाए हैं.

किन सेक्टर्स को मिल सकता है सबसे ज्यादा फायदा

ब्लूमबर्ग और ET के मुताबिक टेक्सटाइल, खिलौने, फूड एंड बेवरेज जैसे सेक्टर रिफंड में आगे रह सकते हैं. वहीं मशीनरी, इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटो इंडस्ट्री भी प्रभावित हैं क्योंकि उन्होंने टैरिफ से प्रभावित पार्ट्स आयात किए. कंस्ट्रक्शन सेक्टर पर भी इसका बड़ा असर देखा जा सकता है.

रिफंड आसान नहीं, कंपनियों को देना पड़ सकता है सबूत

कस्टम्स ब्रोकर्स और वकीलों का कहना है कि प्रशासन कंपनियों से यह साबित करने को कह सकता है कि उन्होंने टैरिफ का बोझ ग्राहकों पर नहीं डाला. हर शिपमेंट का रिकॉर्ड और दस्तावेज भी मांगे जा सकते हैं. फिलहाल कंपनियों को सलाह दी जा रही है कि वे अपने आयात रिकॉर्ड व्यवस्थित रखें.

सरकार के पास पैसे की कमी नहीं, लेकिन समय लगेगा

अमेरिकी ट्रेजरी के मुताबिक सरकार के पास करीब 774 अरब डॉलर नकद मौजूद हैं, जिससे जरूरत पड़ने पर रिफंड किया जा सकता है. हालांकि अधिकारियों का कहना है कि पूरी प्रक्रिया में कई महीने या एक साल से ज्यादा का समय लग सकता है.

ट्रंप, टैरिफ और SC के फैसले से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें: 

टैरिफ पर झटका खाकर भी पीछे नहीं हटे ट्रंप! प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया 'पावरफुल प्‍लान', जानिए 10 बड़ी बातें

रिक वोल्डनबर्ग कौन हैं, कैसे एक टॉयमेकर ने ट्रंप टैरिफ के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जीती लड़ाई?

'ट्रंप टैरिफ' पर सु्प्रीम कोर्ट के फैसले से मार्केट में तेजी, भारतीय शेयर बाजार पर क्‍या असर  होगा? 

टैरिफ से वसूले गए 175 बिलियन डॉलर वापस करेगा अमेरिका? कोर्ट के फैसले में पेच लेकिन ट्रंप की नीयत क्‍या है?

'PM मोदी स्‍मार्ट और शानदार नेता, लेकिन ट्रेड डील में कोई बदलाव नहीं', ट्रंप बोले- भारत से लेते रहेंगे टैरिफ

'लिबरेशन डे' से कोर्टरूम तक, सुप्रीम कोर्ट में पलटी ट्रंप की बाजी! 10 महीने की पूरी टाइमलाइन

ट्रंप ने सभी देशों पर 10% अतिरिक्त टैरिफ लगाने का किया ऐलान, सुप्रीम कोर्ट के फैसले को भी बताया निराशाजनक

ट्रंप टैरिफ पर US सुप्रीम कोर्ट ने कसा नकेल तो जानिए दुनिया के अन्य देशों ने क्या कहा

ट्रंप का टैरिफ गैर-कानूनी, US सुप्रीम कोर्ट ने दिया अमेरिकी राष्ट्रपति को बड़ा झटका

ट्रंप टैरिफ को यूएस सुप्रीम कोर्ट का रेड सिग्नल, जानें - अमेरिकी राष्ट्रपति के पास क्या हैं विकल्प?

क्या भारत पर लगा 18% टैरिफ खत्म होगा, वसूला टैक्स लौटाएगा अमेरिका? US सुप्रीम कोर्ट का फैसला समझिए

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com