विज्ञापन

अदाणी ग्रुप बंगाल के न्यू टाउन में बनाएगा 2,000 बेड का सुपर हॉस्पिटल, 1,000 बेड पर गरीबों का होगा फ्री इलाज

अदाणी ग्रुप पश्चिम बंगाल के न्यू टाउन में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 2,000 बेड का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनाने जा रहा है. राज्य सरकार के मुताबिक, इस अस्पताल में आधे बेड गरीब मरीजों के इलाज के लिए पूरी तरह मुफ्त रिजर्व रहेंगे.जानिए क्या है पूरी डिटेल

अदाणी ग्रुप बंगाल के न्यू टाउन में बनाएगा 2,000 बेड का सुपर हॉस्पिटल, 1,000 बेड पर गरीबों का होगा फ्री इलाज
Adani Group Healthcare Project in West Bengal: पश्चिम बंगाल के हेल्थ सेक्टर अदाणी ग्रुप की एंट्री, के न्यू टाउन में बनेगा 2000 बेड का मॉडर्न अस्पताल, 50% बेड रहेंगे मुफ्त

अदाणी ग्रुप पश्चिम बंगाल में हेल्थकेयर सेक्टर में बड़ा कदम उठाने जा रहा है. राज्य सरकार के मुताबिक, ग्रुप न्यू टाउन में 2,000 बेड का  सुपर हॉस्पिटल बनाएगा. सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें 1,000 बेड गरीब मरीजों के लिए पूरी तरह मुफ्त होंगे, जबकि बाकी 1,000 बेड कमर्शियल सर्विस के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे. 

अदाणी ग्रुप के इस ऐलान के बाद माना जा रहा है कि राज्य में बेहतर इलाज की सुविधा और हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़ा फायदा मिल सकता है.

न्यू टाउन में बनेगा 2,000 बेड का बड़ा हॉस्पिटल

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने इस बात की जानकारी देते हुआ कहा है कि अदाणी ग्रुप ने न्यू टाउन में 2,000 बेड का मॉडर्न हॉस्पिटल बनाने की लिखित सहमति दी है. यह अस्पताल अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा और इसका मकसद राज्य में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है. यह बात उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र भवानीपुर में सिविल सोसाइटी और कारोबार से जुड़े लोगों के साथ बातचीत के दौरान कही.

1,000 बेड पर गरीबों का होगा मुफ्त इलाज

मुख्यमंत्री ने बताया कि अस्पताल के कुल 2,000 बेड में से 1,000 बेड गरीब मरीजों के लिए रिजर्व रहेंगे, जहां उनका इलाज मुफ्त किया जाएगा. बाकी 1,000 बेड कमर्शियल ऑपरेशन के लिए होंगे. इससे एक तरफ जरूरतमंद लोगों को बेहतर इलाज मिलेगा, तो दूसरी तरफ अस्पताल अपनी कमर्शियल सेवाओं के जरिए भी काम करेगा.

निवेश और टाइमलाइन की जानकारी का इंतजार

फिलहाल इस प्रोजेक्ट में कितना निवेश होगा,अस्पताल बनाने में कितना खर्च आएगा और इसका काम कब शुरू होगा या कब तक पूरा होगा, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. बंगाल सरकार की ओर से सिर्फ इतना बताया गया है कि अदाणी ग्रुप ने इस प्रोजेक्ट के लिए लिखित मंजूरी दी है. अब ये अस्पताल कब तक तैयार होगा, यहां कौन-कौन सी सुविधाएं मिलेंगी और इसके कितना निवेश किया जाएगा इससे जुड़ी बाकी जानकारी का इंतजार है.

बिहार में आईकेयर सेक्टर में बड़ा कदम

सिर्फ बंगाल ही नहीं, अदाणी ग्रुप ने हाल ही में बिहार में भी हेल्थ सेक्टर में बड़ा काम शुरू किया है. ग्रुप ने अखण्ड ज्योति हॉस्पिटल और अदाणी फाउंडेशन के साथ मिलकर 'ACE-अदाणी सेंटर फॉर आई डिजीज' लॉन्च किया है. इसका मकसद जरूरतमंद लोगों को सस्ता और बेहतर आंखों का इलाज देना है.

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी का मानना है कि "किसी व्यक्ति की आंखों की रोशनी लौटाना केवल एक इलाज नहीं है, बल्कि उसके जीवन में आशा, आत्मविश्वास और सम्मान को वापस लाना है."

दिल्ली में मुफ्त डायलिसिस प्रोजेक्ट का विस्तार

इसी सिलसिले में अदाणी ग्रुप की सीएसआर (CSR) विंग ने दिल्ली के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (LHMC) में रीनल केयर ((Renal Care) यानी किडनी के इलाज से जुड़े प्रोजेक्ट को बढ़ाने के लिए आधारशिला ट्रस्ट के साथ साझेदारी की है. इसके तहत श्रीमती सुचेता कृपलानी अस्पताल में डायलिसिस सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, जिससे दिल्ली के सरकारी हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़ी मजबूती मिलेगी और गरीब मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी.

(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Adani Group, Adani Hospital, Adani Investment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com