विज्ञापन

Business Idea: गर्मी के सीजन में सिर्फ 6 महीने करें ये काम, पूरे साल नहीं होगी पैसों की टेंशन! हर महीने ₹1.5 लाख तक कमाई का मौका

Small Business ideas for Summer Season: गर्मी के 6 महीने करें ये बिज़नेस और कमाएं पूरे साल का खर्च! जूस, लस्सी और डेयरी प्रोडक्ट्स के स्टॉल से हर महीने ₹1.5 लाख तक के मुनाफे का पूरा गणित समझें.

Business Idea: गर्मी के सीजन में सिर्फ 6 महीने करें ये काम, पूरे साल नहीं होगी पैसों की टेंशन! हर महीने ₹1.5 लाख तक कमाई का मौका

Summer Business Ideas 2026: जैसे ही गर्मी शुरू होती है, बाजार में ठंडी चीजों की मांग तेजी से बढ़ जाती है. आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक, लस्सी और दूध से बने ठंडे प्रोडक्ट्स की बिक्री अचानक बढ़ जाती है. यही वजह है कि गर्मी का मौसम छोटे बिजनेस शुरू करने वालों के लिए कमाई का शानदार मौका बन जाता है.अगर सही जगह और सही प्लानिंग के साथ काम किया जाए, तो सिर्फ 6 महीनों में इतनी कमाई हो सकती है कि बाकी 6 महीने आराम से घर चलाया जा सके.अगर इस संर सीजन आप अपना एक छोटा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो यह आपके लिए कमाई का शानदार जरिया बन सकता है.

Business Idea 1: जूस या लस्सी स्टॉल से शुरू करें कम निवेश में अच्छा काम

गर्मी के मौसम में जूस और लस्सी की डिमांड सबसे ज्यादा रहती है. ऐसे में आप कम निवेश में जूस या लस्सी का स्टॉल शुरू कर सकते हैं. यह बिजनेस जल्दी शुरू हो जाता है और ज्यादा मशीनरी की जरूरत भी नहीं पड़ती.अगर स्टॉल किसी मार्केट, ऑफिस एरिया, स्कूल या भीड़भाड़ वाली जगह पर लगाया जाए, तो पहले ही दिन से अच्छी बिक्री शुरू हो सकती है.

Business Idea 2: मोबाइल ड्रिंक कार्ट से अलग-अलग जगह कमाई का मौका

मोबाइल ड्रिंक कार्ट भी गर्मियों में कमाई का अच्छा तरीका है. इसमें आप अलग-अलग लोकेशन पर जाकर कोल्ड ड्रिंक, लस्सी और दूसरे डेयरी बेस्ड ठंडे प्रोडक्ट्स बेच सकते हैं.इस बिजनेस की खास बात यह है कि जहां ज्यादा भीड़ दिखे, वहीं जाकर बिक्री बढ़ाई जा सकती है. इससे कम समय में ज्यादा ग्राहकों तक पहुंच बनती है और कमाई भी तेजी से बढ़ती है.

अगर आप खुद का स्टॉल नहीं लगाना चाहते, तो अमूल या मदर डेयरी जैसी कंपनियों की फ्रेंचाइजी लेना 'सेफ गेम' हो सकता है. इनके प्रोडक्ट्स की डिमांड इतनी ज्यादा है कि आपको ऐड पर एक रुपया भी खर्च नहीं करना होगा और पहले दिन से ही कस्टमर्स की लाइन लग जाएगी.

कितने निवेश में शुरू हो सकता है यह बिजनेस?

जूस,लस्सी स्टॉल या मोबाइल ड्रिंक कार्ट जैसे बिजनेस कम निवेश में शुरू किए जा सकते हैं. इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको मात्र ₹20,000 से ₹50,000 तक के शुरुआती निवेश की जरूरत होगी, जो आप पहले एक-दो महीने में ही वसूल कर सकते हैं. छोटे स्तर पर शुरुआत करके धीरे-धीरे इसे बढ़ाया भी जा सकता है.कम खर्च में शुरू होने की वजह से यह बिजनेस उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन  है जो कम फंड में अपना काम शुरू करना चाहते हैं.

रोज कितनी हो सकती है कमाई?

अगर सही जगह पर स्टॉल लगाया जाए और प्रोडक्ट की क्वालिटी अच्छी हो, तो हर दिन करीब 8,000 से 12,000 रुपये तक की बिक्री संभव है.अगर आप हर दिन औसतन 8,000 से 12,000 रुपये तक की बिक्री करते हैं, तो महीने भर का हिसाब काफी शानदार बैठता हैइस हिसाब से आपकी महीने की कुल बिक्री करीब 2.4 लाख से 3.6 लाख रुपये के बीच होगी. अगर हम इसमें से लागत, बिजली, और अन्य खर्चे निकाल दें, तो भी आप आसानी से 1 लाख से 1.5 लाख रुपये तक का  मुनाफा कमा सकते हैं.

इसी रफ्तार से अगर आप लगातार 6 महीने तक काम करते हैं, तो आपकी कुल कमाई 14.4 लाख से 21.6 लाख रुपये तक पहुंच सकती है. शुरुआती लागत निकालने के बाद, 6 महीने के अंत तक आप 6 से 9 लाख रुपये तक की मोटी बचत कर सकते हैं.इस तरह लगातार 6 महीनों तक काम करने पर लागत निकालकर अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है.

सही लोकेशन और साफ-सफाई से बढ़ती है कमाई

इस तरह के बिजनेस में लोकेशन सबसे ज्यादा मायने रखती है. अगर स्टॉल ऐसी जगह लगाया जाए जहां लोगों का आना-जाना ज्यादा हो, तो बिक्री तेजी से बढ़ती है.इसके साथ ही साफ-सफाई और अच्छी क्वालिटी बनाए रखने से कस्टमर दोबारा आते हैं और कम समय में आपकी एक पहचान भी बनने लगती है.

इस तरह बढ़ा सकते हैं अपनी कमाई

अपने जूस या लस्सी स्टॉल पर डिजिटल पेमेंट (QR Code) जरूर रखें, क्योंकि आजकल लोग कैश कम रखते हैं. साथ ही, होम डिलीवरी के लिए लोकल फूड ऐप्स से जुड़ना आपकी कमाई को 20% तक बढ़ा सकता है.

सीजन खत्म होने के बाद भी चल सकता है घर का खर्च

गर्मी के पूरे सीजन में हुई कमाई अगर सही तरीके से मैनेज की जाए, तो उससे बाकी 6 महीनों का खर्च भी आराम से चलाया जा सकता है.यही वजह है कि आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक, लस्सी और डेयरी बेस्ड ठंडे प्रोडक्ट्स का सीजनल बिजनेस छोटे निवेश में ज्यादा कमाई का अच्छा ऑप्शन माना जाता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com