जब भुवनेश्वर कुमार का टी-20 टीम में चयन हुआ तो उनसे काफी उम्मीदें थे. सभी को यही लग रहा था कि न्यूजीलैंड में उनकी स्विंग खाती गेंदों पर बल्लेबाद बेअसर होंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. 36 साल के भुवी ने 5 मैचों की सीरीज में 4 मैच खेले और कुल 16 ओवर की गेंदबाजी की, इस दौरान उनके खाते में केवल एक विकेट ही आया. उनका औसत 180 का रहा और इकोनॉमी 11.25 का रहा. भुवी ने 180 रन दिए. भुवी के इस तरह से फ्लॉप होने के बाद चयनकर्ता और कोच गौतम गंभीर की आलोचना होने लगी है. पूर्व भारतीय दिग्गज इरफान ने यहां तक कह दिया है कि भुवी को वनडे के बजाय टी-20 टीम में चुना जाना एक भारी गलती थी.
इरफान ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "मेरी राय में, चयनकर्ताओं से कहां गलती हुई? उन्होंने इस सीरीज में भुवनेश्वर कुमार को खिलाकर गलती की, देखिए, इसमें कोई शक नहीं कि भुवनेश्वर एक अच्छे गेंदबाज और सीनियर खिलाड़ी हैं. लेकिन, ऐसे समय में जब T20 वर्ल्ड कप अभी बहुत दूर है, उन्हें टीम में शामिल करना समझ से परे था, अगर आप भुवनेश्वर को 50 ओवर वाले वर्ल्ड कप के लिए तैयार कर रहे होते.. जो कि ज्यादा करीब है, तो यह बात समझ में आती."
पठान ने अपनी बात आगे ले जाते हुए कहा, "हालांकि, उन्हें इस सीरीज में शामिल करके आपने युवा तेज गेंदबाजों को मौका देने का अवसर गंवा दिया, उनकी जगह कोई युवा बॉलर खेल सकता था और उसे कीमती अनुभव मिल सकता था. मयंक यादव सभी मैच खेल सकते थे और उन्हें अच्छा अनुभव मिलता, साथ ही प्रिंस यादव भी खेल सकते थे. आपने अपने तेज गेंदबाजों के लिए न्यूजीलैंड की धरती पर अच्छा अनुभव हासिल करने का एक बेहतरीन मौका गंवा दिया."
इरफान ने वैसे, स्पष्ट किया कि उनकी आलोचना भुवनेश्वर की काबिलियत पर सवाल नहीं उठाती, भले ही यह अनुभवी तेज गेंदबाज कीवियों के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज में कोई खास असर नहीं डाल पाया. इरफान ने कहा, "मैं ऐसा इसलिए नहीं कह रहा कि भुवनेश्वर ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, ऐसी बात नहीं है. हालांकि, उनकी किस्मत थोड़ी खराब रही. उन्होंने अपने पहले दो ओवरों में अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन बाद में, जब उन्होंने पावरप्ले का आखिरी ओवर फेंका, तो उन्होंने रन लुटा दिए. ऐसा किसी भी बॉलर के साथ हो सकता है, उनकी काबिलियत पर कोई शक नहीं है."
अब सवाल है कि क्या भुवी का गेम ओवर
टी-20 सीरीज में भुवी के फ्लॉप होने से यह उम्मीद अब बेहद ही कम है कि उन्हें आने वाले सीरीज में मौका दिया जाएगा. भारतीय टीम अब अपना अगला टी-20 सीरीज दिसंबर में श्रीलंका के खिलाफ होगा. 22 दिसंबर को श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम अपना अगला टी-20 मैच खेलेगी. ऐसे में भुवी के लिए आगे का सफर लगभग खत्म होता दिख रहा है.
यह भी पढ़ें | एक कैलेंडर ईयर में T20I में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर, बाबर नंबर-1, श्रेयस ने रोहित को पछाड़ा
यह भी पढ़ें | कोहली-रोहित नहीं, गौतम गंभीर का बड़ा दावा, बोले- वनडे सीरीज में भारत चमका तो श्रेय इन खिलाड़ियों को जाएगा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं