विज्ञापन

सोने-चांदी में बड़ा उलटफेर, सुबह-सुबह 1800 रुपये चढ़ गई चांदी, जानिए गोल्‍ड-सिल्‍वर के ताजा भाव

Gold Silver Price Today: सोमवार को MCX पर चांदी 1,858 रुपये बढ़कर 1,80,990 रुपये प्रति किलो पहुंच गई. सोना भी 250 रुपये के करीब चढ़ा. जानिए सोने-चांदी का ताजा भाव.

सोने-चांदी में बड़ा उलटफेर, सुबह-सुबह 1800 रुपये चढ़ गई चांदी, जानिए गोल्‍ड-सिल्‍वर के ताजा भाव
सोने चांदी का ताजा भाव जान लीजिए
Source: NDTV Graphics/Canva

सोने-चांदी में सुबह-सुबह बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. दो दिन की साप्‍ताहिक बंदी के बाद बाजार खुलते ही गोल्‍ड-सिल्‍वर के भाव चढ़ गए. सोमवार को सुबह करीब 10 बजे घरेलू कमोडिटी मार्केट MCX पर चांदी 1800 रुपये से ज्‍यादा चढ़ गई, जबकि सोने में भी 250 रुपये के करीब तेजी देखने को मिली. बीते हफ्ते सोने-चांदी में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी. सोना करीब 1500 रुपये सस्‍ता हो गया था, जबकि चांदी में तो 13 हजार रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी. अब इस हफ्ते की शुरुआत होते ही दोनों कीमती धातुओं में तेजी देखने को मिल रही है. 

आज क्‍या भाव चल रहा सोना-चांदी?

घरेलू बाजार में सोना फिलहाल 1.38 लाख रुपये/10 ग्राम के करीब चल रहा है. MCX पर 4 दिसंबर की डिलीवरी वाला सोना 0.19 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1,38,744 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव ट्रेड करता दिखा. 

वहीं चांदी में गजब की तेजी देखने को मिली. MCX पर सुबह करीब 10 बजे 4 दिसंबर की डिलीवरी वाली चांदी 1.04 फीसदी या 1858 रुपये की तेजी के साथ 1,80,990 रुपये प्रति किलो के भाव पर कारोबार करती दिखी.  

Latest and Breaking News on NDTV

बीते हफ्ते चांदी 13 हजार सस्‍ती, क्‍या रहा सोने का हाल? 

सोने और चांदी में बीते हफ्ते यानी 26 अक्‍टूबर से 1 नवंबर के बीच बड़ी गिरावट देखने को मिली, जिससे दोनों कीमती धातुओं का दाम 1,500 रुपये और 13,000 रुपये से अधिक घट गया. 

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम बीते हफ्ते 1,576 रुपये कम होकर 1,40,054 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि पहले यह 1,41,630 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था. 

22 कैरेट सोने की कीमत कम होकर 1,28,289 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले1,29,733 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. 18 कैरेट सोने का दाम कम होकर 1,05,041 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,06,223 रुपये प्रति 10 ग्राम था.

बीते हफ्ते 24 कैरेट सोने में सबसे न्यूनतम दाम 30 अक्टूबर को शाम के सत्र में 1,40,054 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, उच्चतम दाम 28 अक्टूबर को सुबह के सत्र में 1,42,300 रुपये प्रति 10 ग्राम देखा गया. 

बीते हफ्ते सोने के साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली. चांदी का दाम 13,071 रुपये कम होकर 1,81,344 रुपये प्रति किलो हो गया, जो कि पहले 1,94,415 रुपये प्रति किलो था. 

बीते हफ्ते चांदी में उच्चतम दाम 26 अक्टूबर को सुबह के सत्र में 1,95,050 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया. वहीं, न्यूनतम दाम 30 अक्टूबर को शाम के सत्र में 1,81,344 रुपये प्रति किलो देखा गया.

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोने और चांदी में गिरावट की वजह अमेरिका और ईरान में तनाव बढ़ना था. अमेरिका की ओर से ईरान पर लगातार हमले किए जा रहे हैं. वहीं, डॉलर इंडेक्स के मजबूत होने और कच्चा तेल के 110 डॉलर के पार जाकर टिकने से सोने और चांदी पर दबाव लगातार बढ़ रहा है.

यह भी पढ़ें | Gold vs Silver: धनतेरस-दिवाली पर सोना खरीदें या चांदी?आपके लिए कौन सा ऑप्शन है बेस्ट, कहां मिलेगा बंपर रिटर्न?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gold Silver Price Today, Gold Silver, Gold Silver Costlier, Sona Chandi Ka Daam, Sona Chandi Ke Bhav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com