विज्ञापन

Gold-Silver Crash: दीवाली से पहले चांदी ₹2.41 लाख सस्ती हुई, सोना भी रिकॉर्ड हाई से ₹42,000 टूटा, जानें ताजा भाव

Gold Silver Price Drop: दीवाली और वेडिंग सीजन से ठीक पहले इस हफ्ते सोना 1,576 रुपये सस्ता हु्आ .वहीं, चांदी की कीमत में 13,071 रुपये की गिरावट आई है. पिछले 1 महीने में सोने और चांदी के दाम काफी कम हो गए. देखिए आज के लेटेस्ट रेट्स.

Gold-Silver Crash: दीवाली से पहले चांदी ₹2.41 लाख सस्ती हुई, सोना भी रिकॉर्ड हाई से ₹42,000 टूटा, जानें ताजा भाव
Gold-Silver Price Fall: दीवाली से पहले सोने-चांदी में बड़ी गिरावट
NDTV इंडिया

Gold-Silver Price Crash: दीवाली से ठीक पहले सोने और चांदी की कीमतों में ऐसी जोरदार गिरावट आई है कि खरीदार गदगद हो गए हैं. खास बात यह है कि कभी ₹4.20 लाख का रिकॉर्ड बनाने वाली चांदी अब घटकर आधी कीमत यानी ₹1.81 लाख पर आ गई है, जबकि सोना भी अपने जनवरी के ऑल टाइम हाई से ₹42,000 से ज्यादा टूट चुका है. ऐसे में अगर आप भी इस त्योहारी और शादी के सीजन में गहने या निवेश के लिए खरीदारी करने का मन बना रहे हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन मौका हो सकता है. आइए जानते हैं कि एक हफ्ते से लेकर एक महीने में सोना-चांदी कितने लुढ़के हैं और अब किस भाव पर बिक रहा है.

इस हफ्ते कितना सस्ता हुआ 22 कैरेट और 24 कैरेट सोना?

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत इस हफ्ते ₹1,576 घटकर ₹1,40,054 प्रति 10 ग्राम रह गई है. इससे पहले इसका भाव ₹1,41,630 था. वहीं, 22 कैरेट सोना ₹1,29,733 से घटकर ₹1,28,289 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. 18 कैरेट सोने की कीमत भी ₹1,06,223 से कम होकर ₹1,05,041 प्रति 10 ग्राम रह गई है. सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट आई है. इस हफ्ते चांदी ₹13,071 सस्ती होकर ₹1,81,344 प्रति किलो पर आ गई है. इससे पहले इसका भाव ₹1,94,415 प्रति किलो था.

अक्टूबर में सोना-चांदी कितना टूटे?

अक्टूबर 2026 में MCX पर भी सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. पिछले एक महीने में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,50,700 से घटकर करीब ₹1,38,400 प्रति 10 ग्राम रह गया. यानी इसमें लगभग ₹12,300 की कमी आई.वहीं, चांदी ₹2,27,200 प्रति किलो से गिरकर ₹1,79,132 पर बंद हुई. इस दौरान इसकी कीमत करीब ₹48,000 घट गई.

MCX पर गोल्ड-सिल्वर क्रैश 

शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई. एमसीएक्स (MCX) पर सोना ₹4,347 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹10,577 प्रति किलो तक टूट गई. वहीं, चांदी ₹10,577 प्रति किलो सस्ती होकर 1,78,900 पर  प्रति किलो हो गई.इस बड़ी गिरावट के चलते चांदी इस साल यानी 2026 की सबसे बड़ी मासिक गिरावट की राह पर है, वहीं सोना फिसलकर मार्च के बाद अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है.

रिकॉर्ड हाई से कितना नीचे आया सोना-चांदी?

जनवरी 2026 में रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद से चांदी की कीमत में 50% से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है. इसका भाव ₹4,20,048 प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर से 2.41 लाख तक नीचे आ गया है. साल 2025 में चांदी की कीमत करीब 170% बढ़ी थी. वहीं, सोना भी जनवरी के ₹1,80,779 प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर से ₹42,321 नीचे आ चुका है.

इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड-सिल्वर के रेट घटे

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी के दाम तेजी से गिरे हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 145.84 डॉलर यानी करीब 4% गिरकर 3,875.55 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ.  यह एक साल से ज्यादा समय का निचला स्तर है. वहीं, स्पॉट सिल्वर 3.04 डॉलर यानी करीब 6% गिरकर 49.12 डॉलर प्रति औंस पर आ गई.

क्या फिर बढ़ सकते हैं सोने-चांदी के दाम?

भारत में नवंबर के दौरान त्योहारों और शादियों के सीजन से सोने-चांदी की मांग को सोपर्ट मिल सकता है. इस साल धनतेरस 6 नवंबर 2026 को है. इस मौके पर लोग सोने के गहने, सिक्के और बार खरीदना पसंद करते हैं.इसके अलावा, दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों की ओर से सोने की लगातार खरीद भी इसकी कीमतों को सहारा दे सकती है. चांदी की सोलर पैनल और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे इंडस्ट्रियल डिमांड बनी हुई है. हालांकि, इंडस्ट्रियल डिमांड पर निर्भरता के कारण इसमें उतार-चढ़ाव भी ज्यादा देखने को मिलता है.

यह भी पढ़ें | पेंशनर्स के लिए लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना हुआ आसान, ऐसे घर बैठे ऑनलाइन जमा होगा जीवन प्रमाण, ये है आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gold-Silver Price Crash, Gold-Silver Price Drop, Gold-Silver Price Fall, Gold Silver Crash, Gold Silver Price Today In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com