विज्ञापन

Market Closing Today: शेयर बाजार में तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 416 अंक टूटा, निफ्टी में भी आई गिरावट

Stock Market News Today: अमेरिका द्वारा ईरान का शांति प्रस्ताव ठुकराने से ग्लोबल मार्केट में अनिश्चितता बढ़ गई है, जिसका सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर पड़ रहा है.

Market Closing Today: शेयर बाजार में  तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 416 अंक टूटा, निफ्टी में भी आई गिरावट
Indian Stock Market News Today: भारतीय शेयर बाजार के दोनों बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं.

Market Closing Today: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन में सेंसेक्स और निफ्टी एक बार फिर लाल निशान में पहुंच गए. कच्चे तेल के बढ़ते दाम और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ती टेंशन की वजह से बाजार में बिकवाली का दौर चला. सेंसेक्स जहां करीब 417 अंक गिरकर 76,887 के लेवल पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी में भी हल्की गिरावट देखी गई. 0.33% लुढ़कर निफ्टी 24,,013 पर क्लोज हुआ.

टॉप 5 गेनर्स (निफ्टी)

  • ओएनजीसी (5.63)
  • अदाणी एंटरप्राइजेज (4.01)
  • कोल इंडिया (3.29)
  • रिलायंस (1.99)
  • नेस्ले इंडिया (1.71)

टॉप 5 लूजर्स (निफ्टी)

  • एक्सिस बैंक (-2.67)
  • मारुति (-2.51)
  • एचसीएल टेक (-2.31)
  • श्री राम फाइनेंस (-227)
  • इंडिगो (-2.11)

कैसा रहा शुरुआती दौर

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को बाजार खुलते ही निवेशकों ने बिकवाली शुरू कर दी. BSE सेंसेक्स (SENSEX) में 0.34% की गिरावट देखी गई और यह करीब 265 अंक टूटकर 77,038.48 के स्तर पर खुला. इसी तरह, NSE निफ्टी 50 (NIFTY 50) भी 0.25% यानी लगभग 60 अंकों की कमजोरी के साथ 24,032.90 पर कारोबार करता दिखा.  बाजार पर दबाव इतना था कि निफ्टी बैंक आधा प्रतिशत से ज्यादा टूट गया. इस शुरुआती सुस्ती ने पिछले सत्र की तेजी पर फिलहाल ब्रेक लगा दिया है.

कहां बिकवाली, कहां खरीदारी?

आज के कारोबार में बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज के साथ-साथ फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर में गिरावट देखी गई. हालांकि, दूसरी तरफ एनर्जी, डिफेंस, मीडिया और मेटल शेयरों में खरीदारी की वजह से ये इंडेक्स हरे निशान में बने रहे. अच्छी बात यह रही कि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में तेजी जारी रही. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.26% की बढ़त के साथ 60,405 के पार निकल गया.

कच्चे तेल में उछाल और अमेरिका-ईरान तनाव का असर

बाजार में इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों का 110 डॉलर प्रति बैरल के पास पहुंचना है. ब्रेंट क्रूड 109 डॉलर और WTI क्रूड 97.38 डॉलर प्रति बैरल पर पहुँच गया है. दरअसल, अमेरिका ने ईरान के उस शांति प्रस्ताव को ठुकरा दिया है जिसमें ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट खोलने की बात कही थी. अमेरिका का मानना है कि परमाणु कार्यक्रम और समुद्री नाकेबंदी दोनों मुद्दों का हल एक साथ निकलना चाहिए, जिससे तनाव और बढ़ गया है.

एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला रुख है. टोक्यो, शंघाई और हांगकांग के बाजार लाल निशान में हैं, जबकि सोल और बैंकॉक में तेजी है. वहीं अमेरिकी बाजारों में सोमवार को डाओ जोन्स गिरावट के साथ, जबकि नैस्डैक मजबूती के साथ बंद हुआ था.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com