विज्ञापन

अमेरिका-ईरान शांति वार्ता फेल! $107 के पार पहुंचा कच्चा तेल, क्या आज संभलेगा भारतीय शेयर बाजार?

Crude Oil Price Today: इस समय बाजार में अनिश्चितता का माहौल है, जहां एक तरफ युद्ध का खतरा है तो दूसरी तरफ ग्लोबल मार्केट्स में रिकॉर्ड तेजी. ऐसे में जानें गिफ्ट निफ्टी के हिसाब से आज भारतीय शेयर बाजार की कैसी होगी शुरुआत.

अमेरिका-ईरान शांति वार्ता फेल! $107 के पार पहुंचा कच्चा तेल, क्या आज संभलेगा भारतीय शेयर बाजार?
US Iran Peace Talks: भले ही मिडिल ईस्ट में तनाव है, लेकिन एशिया-पैसिफिक के बाजारों ने इसे नजरअंदाज करते हुए बढ़त बनाई है.
नई दिल्ली:

मिडिल ईस्ट में शांति की उम्मीदों को एक बार फिर झटका लगा है. अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत के रास्ते बंद होने से ग्लोबल मार्केट में हलचल तेज हो गई है. इसका सीधा असर कच्चे तेल की कीमतों पर दिख रहा है, जिसने एक बार फिर $107 का स्तर पार कर लिया है. हालांकि, इन सबके बीच भारतीय और एशियाई बाजारों के लिए कुछ अच्छे संकेत भी मिल रहे हैं.

कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग

सोमवार को एशियाई बाजारों के खुलते ही कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में जोरदार उछाल देखा गया. अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली शांति वार्ता टलने से सप्लाई को लेकर डर बढ़ गया है. ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) 2% से ज्यादा बढ़कर $107.97 प्रति बैरल पर पहुंच गया, जो पिछले तीन हफ्तों का सबसे ऊंचा स्तर है. वहीं, अमेरिकी तेल (WTI) भी 2.14% की बढ़त के साथ $96.42 पर कारोबार कर रहा है.

डोनाल्ड ट्रंप का फोन कॉल वाला दांव

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा कि अमेरिका और ईरान के अधिकारी शांति समाधान के लिए फोन पर बात कर सकते हैं. ट्रंप के मुताबिक, उन्होंने डेलिगेशन को 17 घंटे की लंबी फ्लाइट से पाकिस्तान भेजने के बजाय फोन पर बात करने का फैसला किया. हालांकि, शनिवार को ईरान के विदेश मंत्री के इस्लामाबाद से चले जाने के बाद बातचीत पटरी से उतरती नजर आई. ट्रम्प ने सख्त लहजे में कहा, "सारे कार्ड्स हमारे हाथ में हैं, अगर वे बात करना चाहते हैं तो हमें फोन कर सकते हैं."

एशियाई बाजारों में रिकॉर्ड तेजी

भले ही मिडिल ईस्ट में तनाव है, लेकिन एशिया-पैसिफिक के बाजारों ने इसे नजरअंदाज करते हुए बढ़त बनाई है. जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) और दक्षिण कोरिया का कोस्पी (Kospi) उछलकर अपने रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए हैं. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के बाजार में हल्की गिरावट देखी गई. निवेशकों की नजर अब युद्ध के हालातों और तेल की कीमतों के बीच कंपनियों के प्रदर्शन पर टिकी है.

गिफ्ट निफ्टी से अच्छे संकेत

भारतीय शेयर बाजार के लिए सोमवार सुबह अच्छी खबर आई है. गिफ्ट निफ्टी (GIFT Nifty)24,134 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है, जो शुक्रवार के बंद स्तर (23,897) के मुकाबले काफी ऊपर है. यह संकेत दे रहा है कि आज भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स Sensex-Nifty की शुरुआत मजबूती के साथ हो सकती है. पिछले हफ्ते शुक्रवार को सेंसेक्स करीब 1,000 पॉइंट और निफ्टी 1.14% गिरकर बंद हुए थे.

अमेरिकी बाजार में रौनक, टेक शेयरों का जलवा

पिछले सेशन में अमेरिकी शेयर बाजार ऑल-टाइम हाई (All-time high) पर बंद हुए. इंटेल (Intel) के अच्छे सेल्स अनुमानों की वजह से टेक्नोलॉजी शेयरों में जबरदस्त रैली दिखी. नैस्डैक (Nasdaq 100) 1.9% चढ़कर नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ, जिसमें एएमडी (AMD) और एआरएम (ARM) जैसे चिपमेकर शेयरों का बड़ा रोल रहा. एसएंडपी 500 (S&P 500) भी लगातार चौथे हफ्ते बढ़त के साथ बंद हुआ, जो 2024 के बाद का सबसे अच्छा दौर है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com