विज्ञापन

Stock Market Today: धड़ाम से गिरा शेयर बाजार! सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा टूटा, IT शेयरों में भारी गिरावट

Stock Market Updates February 12, 2026: आज बाजार में गिरावट की सबसे बड़ी वजह IT सेक्टर के दिग्गज शेयर रहे. अमेरिकी बाजार के आंकड़ों का असर भारतीय IT कंपनियों पर साफ दिख रहा है.

Stock Market Today: धड़ाम से गिरा शेयर बाजार! सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा टूटा, IT शेयरों में भारी गिरावट
Stock Market News Updates: भारतीय शेयर बाजार के दोनों बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं.
नई दिल्ली:

 भारतीय शेयर बाजार लगातार तीन सत्रों की तेजी के बाद हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार ,12 फरवरी को लाल निशान में खुला. आज बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में कारोबार करते दिखे. ग्लोबल मार्केट से मिल रहे मिले-जुले संकेतों और निवेशकों की मुनाफावसूली की वजह से सेंसेक्स करीब 427 अंक (0.51%) टूटकर 83,806 के स्तर पर आ गया. वहीं, निफ्टी भी 125 अंक (0.48%) की गिरावट के साथ 25,828 पर ट्रेड कर रहा था. 

शुरुआती कारोबार में निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.78 प्रतिशत की गिरावट आई, तो वहीं निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.98 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई.

IT शेयरों ने बिगाड़ा बाजार का मूड, TCS में बड़ी गिरावट 

आज बाजार में गिरावट की सबसे बड़ी वजह IT सेक्टर के दिग्गज शेयर रहे. निफ्टी आईटी में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई, जिसमें 4 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई. अमेरिकी बाजार के आंकड़ों का असर भारतीय IT कंपनियों पर साफ दिख रहा है. 

देश की सबसे बड़ी IT कंपनी TCS का शेयर भी 4.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है. इन बड़े शेयरों में बिकवाली की वजह से बाजार संभल नहीं पा रहा है.

टॉप लूजर्स और गेनर्स की लिस्ट

निफ्टी50 इंडेक्स में इंफोसिस (5 प्रतिशत की गिरावट), टीसीएस (4.40 प्रतिशत की गिरावट), एचसीएल टेक (4.40 प्रतिशत की गिरावट), टेक महिंद्रा (4.24 प्रतिशत की गिरावट), विप्रो (3.32 प्रतिशत की गिरावट) और इटरनल (2.23 प्रतिशत की गिरावट) टॉप लूजर्स में शामिल रहे. इसके अलावा, एचडीएफसी लाइफ, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज, एम एंड एम, एसबीआई लाइफ के शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई.जबकि आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, आइशर मोटर्स, एचयूएल, एनटीपीसी, बीईएल और एक्सिस बैंक के शेयर टॉप गेनर्स की लिस्ट में शामिल रहे.

निफ्टी आईटी के बाद निफ्टी ऑटो में 0.35 प्रतिशत की गिरावट तो निफ्टी बैंक में 0.02 प्रतिशत की मामूली गिरावट दर्ज की गई. जबकि निफ्टी एफएमसीजी में 0.04 प्रतिशत की मामूली बढ़त देखी गई.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com