विज्ञापन

Share Market Update: सोने-चांदी में गिरावट के बीच शेयर मार्केट का धमाका, इस वजह से उछल रहा मार्केट

Share Market Today: मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार शेयर बाजार में निवेशकों को लंबी अवधि के लिए अपने पोर्टफोलियो को तैयार करना चाहिए. शॉर्ट टर्म में करेक्शन का खतरा रहता है. साथ ही विविधता के साथ निवेश पर फोकस करें.

Share Market Update: सोने-चांदी में गिरावट के बीच शेयर मार्केट का धमाका, इस वजह से उछल रहा मार्केट

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार का दिन निवेशकों के लिए खुशियां लेकर आया. ऑटो और मेटल सेक्टर में जोरदार खरीदारी के दम पर बाजार हरे निशान के साथ बंद हुआ. शुरुआती बढ़त को बरकरार रखते हुए सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने ही मजबूती दिखाई. सेंसेक्स 208.17 अंक उछलकर 84,273.92 पर बंद हुआ, वहीं  निफ्टी 67.85 अंक की बढ़त के साथ 25,935.15 पर रहा.

Latest and Breaking News on NDTV

इन सेक्टर्स ने भरा दम

आज के कारोबार में ऑटो सेक्टर सबसे बड़ा गेनर साबित हुआ. इसमें 1.37% की तेजी देखी गई. इसके बाद निफ्टी मेटल (0.81%), निफ्टी कंजप्शन 0.61% का नंबर आता है.

Latest and Breaking News on NDTV

टॉप गेनर्स और लूजर्स वाले शेयर

मुनाफा कमाने वाले शेयरों में टाटा स्टील, M&M, पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा और मारुति सुजुकी जैसे शेयर मौजूद रहे. वहीं, दबाव में रहने वाले शेयर में HCL टेक, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल और एशियन पेंट्स जैसे शेयर रहे. 

किस वजह से बाजार में दिख रही तेजी

एसबीआई सिक्योरिटीज के टेक्निकल हेड सुदीप शाह के अनुसार, निफ्टी फिलहाल एक सीमित दायरे में ट्रेड कर रहा है. सपोर्ट की बात करें तो वो 25,800 से 25,770 के बीच रह सकता है. वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों के बावजूद भारतीय बाजार का मूड पॉजिटिव बना हुआ है. इसके पीछे की वजह भारत और यूएस ट्रेड डील है. जब से इस डील के बारे में पता चला है तभी से बाजार में पॉजिटिव माहौल लौटा है.

आगे क्या बनाएं प्लान

मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार शेयर बाजार में निवेशकों को लंबी अवधि के लिए अपने पोर्टफोलियो को तैयार करना चाहिए. शॉर्ट टर्म में करेक्शन का खतरा रहता है. साथ ही विविधता के साथ निवेश पर फोकस करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Share Market Today, Share Market Today Latest Updates, Share Market Today News, Share Market Todays Update, Sensex
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com