विज्ञापन

Stock Market Today: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 84,200 के पार, BSE के शेयर 5% उछले

Stock Market Opening Today: शेयर बाजार में आज भी हरियाली छाई है. सेंसेक्स 84,215 और निफ्टी 25,913 के पार खुला है. वहीं, शानदार नतीजों के बाद BSE Ltd के शेयरों में 5.35% की जोरदार तेजी आई है.

Stock Market Today: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 84,200 के पार, BSE के शेयर 5% उछले
Stock Market Updates: मजबूत वैश्विक संकेतों और विदेशी निवेशकों (FIIs) की लगातार खरीदारी के दम पर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी है.
नई दिल्ली:

भारतीय शेयर बाजार आज के दिन  यानी 10 फरवरी 2026 को बढ़त के साथ खुला है. मजबूत वैश्विक संकेतों और विदेशी निवेशकों (FIIs) की लगातार खरीदारी के दम पर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी है. बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी में अच्छी रौनक देखी जा रही है और दोनों इंडेक्स लगातार तीसरे सत्र में बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं.

सुबह 9:28 बजे के करीब, सेंसेक्स (Sensex) 182 अंकों (0.22%) की बढ़त के साथ 84,247 के स्तर पर पहुंच गया.वहीं, निफ्टी (Nifty) भी 50 अंकों (0.19%) की मजबूती दिखाकर 25,917 पर कारोबार कर रहा है. केवल बड़े शेयर ही नहीं, बल्कि मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी 0.20% से 0.58% तक की बढ़त देखी जा रही है.

किन सेक्टरों में है सबसे ज्यादा रौनक?

आज बाजार के सभी सेक्टर्स 'हरे निशान' में ट्रेड कर रहे हैं. सबसे ज्यादा खरीदारी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (0.85%), रियल्टी (0.55%) और मेटल (0.53%) शेयरों में देखी जा रही है. दिग्गज सरकारी कंपनी ONGC आज के टॉप गेनर्स यानी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाले शेयर में शामिल है.

शानदार तिमाही नतीजे के बाद BSE Ltd के शेयर 5% चढ़े

आज के सेशन में सबसे बड़ी हलचल BSE Ltd के शेयरों में देखने को मिल रही है, जिसके शेयर सुबह के कारोबार में 5% से ज्यादा उछल गए. BSE के शेयर आज ₹3,144 के करीब ट्रेड कर रहे हैं. कंपनी के शेयरों में यह तेजी उसके शानदार तिमाही नतीजों (Q3 Results) के बाद आई है, जिसमें नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 174% का जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है. 

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

बाजार जानकारों के मुताबिक, निफ्टी के लिए 25,500-25,700 का स्तर एक मजबूत सपोर्ट का काम करेगा. वहीं, ऊपर की तरफ 26,000–26,100 के स्तर पर रेजिस्टेंस  देखने को मिल सकती है. कल यानी सोमवार को भी बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था, जहां सेंसेक्स ने 485 और निफ्टी ने 173 अंकों की छलांग लगाई थी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com