विज्ञापन

Stock Market Today: क्रूड ऑयल की तेजी ने बिगाड़ा बाजार का मूड, सेंसेक्स-निफ्टी में मामूली बढ़त

Stock Market 10 August Updates: क्रूड ऑयल में तेजी और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज की अनिश्चितता के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में सुस्ती के साथ कारोबार हो रहा है.

Stock Market Today: क्रूड ऑयल की तेजी ने बिगाड़ा बाजार का मूड, सेंसेक्स-निफ्टी में मामूली बढ़त
Stock Market Updates: सुस्त शुरुआत के बाद संभला बाजार, क्रूड की तेजी के बीच फ्लैट खुले सेंसेक्स और निफ्टी

Stock Market Opening 10 August: सोमवार, 10 अगस्त को भारतीय शेयर बाजार की  फ्लैट ओपनिंग देखने को मिली. शुरुआती कारोबार में बीएसई (BSE) का सेंसेक्स करीब 117 अंक चढ़कर 78,616 के स्तर पर और एनएसई (NSE) का निफ्टी मामूली बढ़त के साथ 24,581 के आसपास खुला.विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की लगातार खरीदारी और  विदेशी बाजारों से मिल रहे मजबूत संकेतों से बाजार के थोड़ा सपोर्ट मिल रहा है, लेकिन कच्चे तेल के दामों में आई तेजी के कारण भारतीय शेयर बाजार में बड़ी तेजी पर ब्रेक लगा हुआ है.

ब्रॉड मार्केट में निफ्टी मिडकैप 0.21% की बढ़त बनाने में सफल रहा, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.13% की गिरावट आई. 

सेक्टर के लिहाज से देखें तो आईटी, प्राइवेट बैंक, ऑटो, मेटल, फार्मा और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में खरीदारी रही. इसके उलट पीएसयू बैंक, मीडिया, एफएमसीजी और ऑयल एंड गैस शेयरों में बिकवाली का दबाव देखा गया.

टॉप गेनर्स और लूजर्स

निफ्टी50 में आज टाइटन, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, ग्रासिम, सिप्ला, इंफोसिस और ट्रेंट सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाले शेयर्स रहे. वहीं दूसरी तरफ, एसबीआई (SBI), एचडीएफसी लाइफ, हिंडाल्को, पावरग्रिड और रिलायंस के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई.

कच्चे तेल में फिर उछाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में एक बार फिर तेजी दर्ज की गई है. ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) 1% से ज्यादा बढ़कर $84.46 प्रति बैरल और अमेरिकी WTI क्रूड $78.79 प्रति बैरल पर पहुंच गया है. तेल की कीमतों में यह उछाल 'स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज' (Strait of Hormuz) को खोलने को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण आया है. भले ही ईरान और ओमान के बीच नए शिपिंग रूट को लेकर बातचीत अंतिम चरण में है, लेकिन ईरान का कहना है कि रास्ता पूरी तरह खोलने के लिए अमेरिका को उसकी शर्तें माननी होंगी, जिससे ऑयल सप्लाई को लेकर चिंता बनी हुई है.

एक तरफ होर्मुज जलडमरूमध्य' (Strait of Hormuz) खुलने पर असमंजस बना हुआ है. निवेशक इस हफ्ते आने वाले अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों को लेकर सतर्क हैं.

ये भी पढ़ें-  Gold Silver Price Today : अचानक 2000 रुपये उछली चांदी, सोना ₹1.52 लाख के पार, चेक करें आज का भाव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Share Market Today, Stock Market Today, Sensex, Nifty
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com