विज्ञापन

शेयर बाजार के निवेशकों की चांदी, 2 दिन में ₹15 लाख करोड़ का तगड़ा मुनाफा, क्या कल फिर होगी पैसों की बारिश?

Stock Market Outlook: शुक्रवार को जब बाजार खुलेगा, तो सबकी नजरें कच्चे तेल की कीमतों और ग्लोबल मार्केट के अपडेट्स पर होंगी. अमेरिकी और एशियाई बाजारों से मिलने वाले ग्लोबल संकेत और रुपये की चाल पर भी फोकस रहेगा.

शेयर बाजार के निवेशकों की चांदी, 2 दिन में ₹15 लाख करोड़ का तगड़ा मुनाफा, क्या कल फिर होगी पैसों की बारिश?
Stock Market Recovery: बाजार की इस रिकवरी से बीएसई लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप बढ़कर 431 लाख करोड़ रुपये हो गया है.
नई दिल्ली:

भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों के लिए पिछला कुछ समय उतार-चढ़ाव भरा रहा है, लेकिन पिछले दो दिनों में बाजार ने निवेशकों के चेहरे पर मुस्कान जरूर बिखेरी है. राम नवमी के मौके पर आज यानी गुरुवार, 26 मार्च 2026 को शेयर बाजार में छुट्टी है. आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) दोनों बंद हैं.लेकिन, छुट्टी से पहले शेयर मार्केट ने जबरदस्त छलांग लगाई है. पिछले 2 दिनों में सेंसेक्स में 2,500 से ज्यादा पॉइंट का उछाल आया है, जिससे निवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है.

अब बड़ा सवाल यह है कि जब कल यानी 27 मार्च शुक्रवार को बाजार खुलेगा, तो क्या यह तेजी जारी रहेगी? आइए जानते हैं ग्लोबल मार्केट और कच्चे तेल का ताजा हाल और कल भारतीय बाजार के लिए कौन -कौन से फैक्टर्स अहम हैं

2 दिन में निवेशकों की चांदी, ₹15.80 लाख करोड़ का फायदा

शेयर बाजार में पिछले दो कारोबारी सत्रों से जबरदस्त तेजी का माहौल है. इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 2,577.06 अंक (3.54%) उछला है. बुधवार को सेंसेक्स 1,205 अंक की बढ़त के साथ 75,273 पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी भी 394 अंक चढ़कर 23,306 के स्तर पर पहुंच गया. इस तेजी की मुख्य वजह कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने की उम्मीद रही है. बाजार की इस रिकवरी से बीएसई लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप बढ़कर 431 लाख करोड़ रुपये हो गया है.

विदेशी निवेशक (FPI) के बिकवाली की रफ्तार हुई कम

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPI) बीते दिन भारतीय बाजार में लगातार 19वें दिन बिकवाल रहे, लेकिन अच्छी बात यह है कि उनकी बिकवाली की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई है. बुधवार को FPIs ने ₹1,805.37 करोड़ के शेयर बेचे. मार्च के महीने में ही विदेशी निवेशकों ने 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की बिकवाली कर दी है. दूसरी ओर, घरेलू संस्थागत निवेशक (DII) मजबूती से डटे हुए हैं और उन्होंने बुधवार को ₹5,429.78 करोड़ की खरीदारी कर बाजार को सहारा दिया.

कच्चे तेल में फिर उबाल, $103 के पार पहुंचा ब्रेंट क्रूड

ग्लोबल मार्केट से एक चिंता वाली खबर भी है. गुरुवार को कच्चे तेल की कीमतों में फिर से तेजी देखी गई. ब्रेंट क्रूड उछलकर $103 प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया है. अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने के ठोस संकेत न मिलने और होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में सप्लाई बाधित होने के डर से तेल की कीमतें फिर चढ़ने लगी हैं. ईरान ने अमेरिका के बातचीत के प्रस्ताव को फिलहाल ठंडे बस्ते में डाल दिया है, जिससे एनर्जी क्राइसिस का खतरा फिर गहरा गया है.

ग्लोबल मार्केट का हाल, मिला-जुला रहा एशियाई बाजारों का मूड

दुनियाभर के बाजारों में अभी वेट एंड वॉच की स्थिति है. वॉल स्ट्रीट बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुआ था, जिसका असर आज एशियाई बाजारों पर दिख रहा है. जापान का निक्केई (Nikkei) आज 0.61% की तेजी के साथ 54,075 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. हालांकि, दक्षिण कोरिया के बाजारों में 1.2% की गिरावट देखी गई. निवेशक इस बात पर नजर गड़ाए हुए हैं कि क्या वीकेंड तक मिडिल ईस्ट से शांति की कोई खबर आती है या नहीं.

कल जब खुलेगा बाजार, तो किन फैक्टर्स पर रहेगी नजर?

आज राम नवमी की छुट्टी के बाद कल शुक्रवार को जब भारतीय शेयर बाजार खुलेगा, तो निवेशकों की नजर मुख्य रूप से कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों पर होगी, जो फिर से $103 के पार निकल गई हैं. इसके अलावा, मिडिल ईस्ट (अमेरिका-ईरान) से आने वाली युद्ध या शांति की कोई भी नई खबर बाजार की दिशा तय करेगी. विदेशी संस्थागत निवेशकों (FPI) की लगातार हो रही बिकवाली और घरेलू फंड्स (DII) की खरीदारी के बीच का संतुलन भी काफी अहम रहेगा. साथ ही, अमेरिकी और एशियाई बाजारों से मिलने वाले ग्लोबल संकेत और रुपये की चाल यह तय करेगी कि पिछले दो दिनों से जारी 2,500 अंकों की तेजी कल भी बरकरार रहती है या बाजार में फिर से मुनाफावसूली (Profit Booking) देखने को मिलेगी.

ये भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: 26 मार्च को रामनवमी के दिन गोल्ड-सिल्वर महंगा हुआ या सस्ता? चेक करें दिल्ली-मुंबई से चेन्नई तक सोने-चांदी का आज का भाव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ram Navami Stock Market, Stock Market Today, Stock Market Holiday, Stock Market Outlook, Stock Market Recovery
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com