विज्ञापन

Gold Silver Price Today: 26 मार्च को रामनवमी के दिन गोल्ड-सिल्वर महंगा हुआ या सस्ता? चेक करें दिल्ली-मुंबई से चेन्नई तक सोने-चांदी का आज का भाव

Gold Silver Price Today in India: आज, 26 मार्च 2026 को सोना सस्ता हुआ या महंगा और आपके शहर में 10 ग्राम सोने की क्या कीमत है? जानिए दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता समेत बड़े शहरों में 18K, 22K और 24 कैरेट गोल्ड के रेट्स...

Gold Silver Price Today: 26 मार्च को रामनवमी के दिन गोल्ड-सिल्वर महंगा हुआ या सस्ता? चेक करें दिल्ली-मुंबई से चेन्नई तक सोने-चांदी का आज का भाव
Gold and Silver News: भारत के अलग-अलग शहरों में टैक्स और मेकिंग चार्ज की वजह से सोने-चांदी के रेट्स थोड़े अलग हो सकते हैं.
नई दिल्ली:

Gold Silver Price Today 26 March 2026: आज रामनवमी का पावन त्योहार है और अगर आप इस शुभ मौके पर सोना या चांदी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो पहले आज के ताजा रेट्स जरूर चेक कर लें. पिछले कुछ दिनों से सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही थी, लेकिन बुधवार को यह ट्रेंड बदल गया. अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव और मार्केट की उथल-पुथल की वजह से कल सोने-चांदी की कीमतों में 7 प्रतिशत तक का बड़ा उछाल देखने को मिला है. आइए जानते हैं आज,26 मार्च 2026 को आपके शहर में 18 कैरेट, 22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड का क्या भाव है...

आज, 26 मार्च को भारत में सोने का ताजा भाव 

देशभर में आज सोने की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. 24 कैरेट सोना आज ₹220 की तेजी के साथ ₹1,46,890 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. वहीं, गहने बनवाने के लिए इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोना  ₹200 महंगा होकर ₹1,34,650 प्रति 10 ग्राम मिल रहा है. अगर आप 18 कैरेट सोने की बात करें, तो इसके दाम ₹160 बढ़कर ₹1,10,170 प्रति 10 ग्राम हो गए हैं.

दिल्ली, मुंबई से चेन्नई तक,आपके शहर में क्या है सोने का ताजा रेट?

भारत के अलग-अलग शहरों में टैक्स और मेकिंग चार्ज की वजह से रेट्स थोड़े अलग हो सकते हैं... यहां जानिए आप दिल्ली, मुंबई से चेन्नई तक सोना किस भाव पर मिल रही है.

Add image caption here

MCX पर सोने-चांदी का आज का भाव

आज रामनवमी के कारण कमोडिटी मार्केट (MCX) में आंशिक छुट्टी (Partial Holiday) है. सुबह के सेशन यानी 9 बजे से शाम 5 बजे तक ट्रेडिंग बंद रहेगी. हालांकि, शाम 5 बजे से रात 11:55 बजे तक दूसरा सेशन चालू रहेगा. कल यानी बुधवार की क्लोजिंग की बात करें, तो MCX पर गोल्ड अप्रैल फ्यूचर  5188 रुपये यानी 3.73 % की गिरावट के साथ  ₹1,44,100 पर  बंद हुआ और चांदी मई कॉन्ट्रैक्ट 10, 759 यानी 4.80 % की गिरावट के साथ ₹2,34,700 के लेवल पर बंद हुई थी. 

इंटरनेशनल मार्केटमें स्पॉट गोल्ड और सिल्वर के लेटेस्ट रेट

ग्लोबल मार्केट में सोना $4,500 के आसपास टिका हुआ है. ईरान ने अमेरिका के 15-पॉइंट वाले युद्ध विराम प्रस्ताव की समीक्षा करने की बात कही है, लेकिन सीधी बातचीत से इनकार कर दिया है. ट्रंप ने भी चेतावनी दी है कि अगर ईरान पीछे नहीं हटा, तो उसे भारी नुकसान झेलना होगा. इन खबरों के बीच निवेशक वेट एंड वॉच की स्थिति में हैं. सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी कल जबरदस्त उछाल आया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर $71.19 प्रति औंस पर है.

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगले 24 से 48 घंटे बाजार के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि मिडिल ईस्ट से आने वाली कोई भी खबर गोल्ड और सिल्वर की कीमतों को अचानक ऊपर या नीचे ले जा सकती है.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com