विज्ञापन

Stock Market Holiday: आज, 26 मार्च को शेयर बाजार खुला है या बंद? राम नवमी के मौके पर BSE-NSE में ट्रेडिंग होगी या नहीं, दूर कर लें कन्फ्यूजन

Stock Market Holidays in March 2026 : राम नवमी के त्योहार को लेकर अगर आप भी इस कंफ्यूजन में थे कि बाजार 26 मार्च मार्च को बंद है या 27 को, तो हम आपके लिए हर छोटी-बड़ी अपडेट लेकर आए हैं.आप NSE और BSE की ये ट्रेडिंग हॉलिडे लिस्ट चेक कर लें.

Stock Market Holiday: आज, 26 मार्च को शेयर बाजार खुला है या बंद? राम नवमी के मौके पर BSE-NSE में ट्रेडिंग होगी या नहीं, दूर कर लें कन्फ्यूजन
Stock Market Holiday on Ram Navami 2026: राम नवमी के पावन अवसर पर 26 मार्च 2026 को NSE और BSE में कोई कामकाज नहीं होगा.
नई दिल्ली:

Stock Market Holiday on March 26: अगर आप शेयर बाजार में रोज ट्रेडिंग करते हैं या इन्वेस्टमेंट की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके बड़े काम की है. त्योहारों के सीजन में अक्सर कंफ्यूजन रहता है कि मार्केट खुला है या बंद. इस बार राम नवमी की छुट्टी को लेकर भी निवेशकों के मन में कई सवाल थे. राम नवमी के त्योहार को लेकर अगर आप भी इस कंफ्यूजन में थे कि शेयर बाजार 26 मार्च को बंद है या 27 मार्च को अपना कंफ्यूजन दूर कर लें. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE)ने अब ट्रेडिंग हॉलिडे लिस्ट के जरिए सारी स्थिति साफ कर दी है. आइए जानते हैं  आज,26 मार्च को  NSE, BSE में ट्रेडिंग होगी या नहीं और और आने वाले दिनों में आप कब-कब ट्रेडिंग नहीं कर पाएंगे...

क्या आज, 26 मार्च को राम नवमी पर बंद रहेगा शेयर बाजार? 

राम नवमी के पावन अवसर पर आज यानी गुरुवार, 26 मार्च 2026 को भारतीय शेयर बाजार में कोई कामकाज नहीं होगा. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) दोनों इस दिन पूरी तरह बंद रहेंगे. इसका मतलब है कि शेयर बाजार में ताला लटका रहेगा और आप ट्रेडिंग यानी शेयरों की खरीद-बिक्री नहीं कर पाएंगे. शेयर बाजार अब शुक्रवार, 27 मार्च को अपने नियमित समय पर खुलेगा.

इन सेग्मेंट्स में नहीं होगी ट्रेडिंग

26 मार्च को सिर्फ इक्विटी ही नहीं, बल्कि इक्विटी डेरिवेटिव्स और सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLB) सेगमेंट में भी ट्रेडिंग बंद रहेगी. कमोडिटी मार्केट की बात करें तो NCDEX पूरे दिन बंद रहेगा. 

आज  MCX में ट्रेडिंग होगी या नहीं?

कमोडिटी मार्केट (MCX) के निवेशकों के लिए एक खास अपडेट है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज(MCX ) में आंशिक छुट्टी (Partial Holiday) रहेगी. यहां सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ट्रेडिंग बंद रहेगी, लेकिन शाम 5:00 बजे से रात 11:55 बजे तक दूसरा सेशन चालू रहेगा, ताकि ग्लोबल हलचल पर नजर रखी जा सके.

आने वाले दिनों में छुट्टियों की भरमार, कब-कब बंद रहेगा शेयर बाजार

मार्च और अप्रैल का महीना छुट्टियों से भरा रहने वाला है. राम नवमी के तुरंत बाद अगले हफ्ते भी मार्केट में छुट्टियां हैं...

  • 31 मार्च (मंगलवार): महावीर जयंती के मौके पर बाजार बंद रहेगा.
  • 3 अप्रैल (शुक्रवार): गुड फ्राइडे के कारण छुट्टी रहेगी.
  • 14 अप्रैल (मंगलवार): बाबा साहेब आंबेडकर जयंती पर भी ट्रेडिंग नहीं होगी.

इन छुट्टियों की वजह से अगले दो हफ्तों में निवेशकों को लंबा वीकेंड मिलेगा, लेकिन ट्रेडिंग के दिन काफी कम हो जाएंगे.

लेकिन दिलचस्प बात यह है कि इस छुट्टी से ठीक पहले बाजार ने निवेशकों की झोली खुशियों से भर दी है और सिर्फ दो दिनों में ही लोगों ने अरबों रुपये कमा लिए हैं.निवेशकों के लिए यह खबर इसलिए भी अहम है क्योंकि पिछले दो दिनों की तूफानी तेजी ने पोर्टफोलियो में जो रौनक लौटाई है, उस पर अब छुट्टियों का ब्रेक लगने वाला है. 

मार्केट में लौटी रौनक, 2 दिन में निवेशकों ने कमाए 15.80 लाख करोड़

छुट्टियों से पहले शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखी गई है. पिछले दो कारोबारी सत्रों में निवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है. कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच तनाव कम होने की उम्मीद से बाजार में खरीदारी लौटी है. सेंसेक्स 2,577 अंक चढ़ चुका है, वहीं बुधवार को निफ्टी भी 394 अंक उछलकर 23,306 के स्तर पर बंद हुआ. इस तेजी से BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप बढ़कर 4.31 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है.

निवेशकों के लिए जरूरी अपडेट

भारतीय शेयर बाजार आमतौर पर सोमवार से शुक्रवार सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक खुला रहता है. सुबह 9:00 बजे से 9:15 बजे तक प्री-ओपन सेशन होता है. शेयर मार्केट हॉलिडे की जानकारी पहले से होना आपकी स्ट्रैटेजी के लिए अच्छा है, इससे छुट्टियों के आसपास मार्केट में उतार-चढ़ाव को लेकर आप अच्छी प्लानिंग कर सकते हैं.
 

लेखक के बारे में
img
अनिशा कुमारी
Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Stock Market Holiday, Share Market Holiday, NSE Holidays 2026, Stock Market Holidays In March 2026, Ram Navami 2026 Stock Market Holiday
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com