बॉलीवुड में रणवीर सिंह अपनी फुल-ऑन एनर्जी और मस्तीभरे अंदाज के लिए जाने जाते हैं. हालांकि इन दिनों वह डॉन 3 कॉन्ट्रोवर्सी में फंसे हुए हैं. जबकि हाल ही में FWICE द्वारा बैन करने के कदम को उठाए जाने के बाद से वह चर्चा का विषय बन गए हैं. इसी बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें 90 के दशक की सुपरस्टार करिश्मा कपूर, जिनकी स्क्रीन प्रेजेंस आज भी लोगों को दीवाना बना देती है. उनके साथ नजर आ रहे हैं. इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे एक छोटे से वीडियो में रणवीर सिंह और करिश्मा कपूर ‘राजा बाबू' फिल्म के मशहूर गाने ‘सरकाए लेओ खटिया जाड़ा लगे' पर मजेदार अंदाज में एक्ट और डांस करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में दोनों एक सोफे पर बैठे नजर आते हैं. जैसे ही गाने की लाइन बजती है, रणवीर धीरे-धीरे अपनी जगह से खिसककर करिश्मा से थोड़ा दूर हो जाते हैं. लेकिन अगले ही पल करिश्मा फिर उनके पास खिसक आती हैं.
90s का नॉस्टेलजिया और जेन-Z की एनर्जी
वीडियो का सबसे मजेदार हिस्सा ये है कि दोनों यही शरारती अंदाज दोहराते हैं. आखिर में रणवीर और करिश्मा खुद को रोक नहीं पाते और जोर से हंसते हुए एक-दूसरे को गले लगा लेते हैं. दोनों की ये नेचुरल केमेस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देखकर कह रहे हैं कि इसमें 90s की यादें भी हैं और नई जनरेशन वाला मजेदार अंदाज भी. कई यूजर्स ने दोनों की शानदार बॉन्डिंग और मस्ती भरे अंदाज की खूब तारीफ की है. खास बात ये है कि करिश्मा कपूर जिस गाने पर रील बना रही हैं, वो उनकी सुपरहिट फिल्म ‘राजा बाबू' का गाना है, जो 90s के दौर में काफी लोकप्रिय हुआ था.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
फैंस बोले- 'गोविंदा के बिना अधूरा लगता है ये गाना'
रणवीर सिंह का चंचल अंदाज और करिश्मा कपूर की अदाएँ इस छोटे से वीडियो को और मजेदार बना रहे हैं. यही वजह है कि ये रील तेजी से वायरल हो रही है और फैंस इसे बार-बार देख रहे हैं. कुछ लोग ये भी कह रहे हैं कि इस गाने की असली जान गोविंदा थे और उनके बिना ये गाना अधूरा सा लगता है. कई यूजर्स ने कमेंट में लिखा कि करिश्मा कपूर को इस गाने पर देखकर 90s की यादें तो ताजा हो गईं, लेकिन गोविंदा की कमी भी साफ महसूस हुई.
डॉन 3 विवाद
विवाद उस समय शुरू हुआ जब फिल्म 'डॉन 3' के निर्देशक और अभिनेता फरहान अख्तर ने एफडब्ल्यूआईसीई से शिकायत की. बताया गया कि रणवीर सिंह के फिल्म छोड़ने की वजह से मेकर्स को लगभग 45 करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ा. ऐसे में एफडब्ल्यूआईसीई ने रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी किया. इस पूरे विवाद को लेकर फेडरेशन के मुख्य सलाहकार अशोक पंडित ने आईएएनएस से बात करते हुए बताया था कि रणवीर सिंह ने शूटिंग शुरू होने से सिर्फ तीन हफ्ते पहले फिल्म छोड़ने का फैसला किया. उस समय तक फिल्म की लगभग सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं. शूटिंग की लोकेशन तय हो चुकी थी, होटल बुक किए जा चुके थे और शूटिंग की परमिशन भी ले ली गई थी.
ये भी पढ़ें- मनोज तिवारी ने कहा उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री को दिलाई पहचान, बोले- रवि किशन को 25000 रुपए मिलते थे और मुझे 1 लाख
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं