विज्ञापन

Stock Market Today: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 200 अंक उछला, निफ्टी 24,300 के करीब

Stock Market Opening Today: भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी देखी जा रही है. सेंसेक्स करीब 200 अंक चढ़कर 77,725 पर पहुंचा, वहीं निफ्टी 24,284 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. जानिए बाजार का पूरा अपडेट.

Stock Market Today: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 200 अंक उछला, निफ्टी 24,300 के करीब
Stock Market News Today: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन बूम

Stock Market Opening Today: कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में तेजी के बावजूद भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन तेजी का सिलसिला जारी रहा. शुरुआती कारोबार में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 (NSE Nifty) 0.2% की बढ़त के साथ 24,284 के स्तर तक पहुंच गया. वहीं, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) भी करीब 188 अंक (0.2%) की मजबूती के साथ 77,725.67 पर कारोबार करता दिखा.

ग्लोबल से मिले मजबूत संकेतों से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है. रियल्टी, मेटल और फार्मा शेयरों में हुई खरीदारी के दम पर बाजार में रिकवरी जारी है. निफ्टी मिडकैप में 0.20 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप में 0.73 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई.

किस सेक्टर में तेजी, किसमें गिरावट?

निफ्टी रियल्टी (Realty) में सबसे ज्यादा 0.7% की तेजी रही.वहीं, निफ्टी मेटल (Metal) 0.48% की बढ़त दर्ज की गई. इसके अलावा निफ्टी फार्मा (Pharma) 0.32% चढ़ा जबकि मिड-स्मॉल हेल्थकेयर (0.32%) और रीट्स एंड रियल्टी (0.28%) भी हरे निशान में कारोबार कर रहे थे.

दूसरी ओर, निफ्टी आईटी (IT Index) सबसे ज्यादा 0.6% टूट गया.आईटी एंड टेलीकॉम  0.17% गिरा. वहीं, निफ्टी ऑटो (Auto)में 0.19% की गिरावट आई.

बीते कारोबारी दिन शानदार रिकवरी

इससे पहले बृहस्पतिवार को भी बाजार में जोरदार रिकवरी देखने को मिली थी. पिछले सात दिनों से जारी गिरावट पर ब्रेक लगाते हुए सेंसेक्स 628 अंक चढ़कर 77,537.72 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 153 अंक उछलकर 24,231.85 के स्तर पर बंद हुआ था. दो दिनों की इस लगातार बढ़त से निवेशकों को राहत मिली है और बाजार में आगे भी तेजी की उम्मीद जताई जा रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Stock Market Today, Sensex, Nifty, Share Market News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com