विज्ञापन

Guru Nanak Jayanti 2026: कब है प्रकाश पर्व, तारीख, जानिए महत्व और कैसे मनाया जाता है

गुरुपर्व के मौके पर गुरुद्वारों में कीर्तन, अरदास और लंगर का आयोजन किया जाता है. इस साल गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व 24 नवंबर को मनाया जाएगा. यहां जानिए गुरुपर्व क्यों मनाया जाता है और इसका धार्मिक व आध्यात्मिक महत्व क्या है?

Guru Nanak Jayanti 2026: कब है प्रकाश पर्व, तारीख, जानिए महत्व और कैसे मनाया जाता है
गुरु नानक जयंती 2026
file photo

Guru Nanak Jayanti 2026: सिख धर्म के सबसे पवित्र और महत्वपूर्ण पर्वों में से एक गुरु नानक जयंती को गुरुपर्व या गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है. ये दिन सिख धर्म के संस्थापक और प्रथम गुरु गुरु नानक देव जी के जन्मोत्सव की याद दिलाता है. गुरु नानक देव जी ने अपने विचारों और उपदेशों से समाज को समानता, प्रेम, सेवा और मानवता का संदेश दिया. गुरुपर्व के मौके पर गुरुद्वारों में कीर्तन, अरदास और लंगर का आयोजन किया जाता है. इस साल गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व 24 नवंबर को मनाया जाएगा. चलिए आपको बताते हैं गुरुपर्व क्यों मनाया जाता है और इसका धार्मिक व आध्यात्मिक महत्व क्या है?

गुरु पर्व 2026 कब है?

प्रकाश पर्व कार्तिक महीने की पूर्णिमा को मनाया जाता है. इसे कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक जयंती के नाम से भी जाना जाता है. इस साल गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व 24 नवंबर, मंगलवार को मनाया जाएगा. सिख परंपरा में इस दिन को गुरु नानक देव जी के प्रकाश यानी उनके जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. नानकशाही कैलेंडर के अनुसार ये दिन 9 मघ्घर को पड़ता है.

प्रकाश पर्व कैसे मनाया जाता है?

गुरु नानक जयंती को गुरुपर्व या गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है. इस दिन गुरुद्वारों में कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. गुरु ग्रंथ साहिब का लगातार 48 घंटे पाठ किया जाता है. श्रद्धालु सुबह भजन और शबद गाते हुए नगर भ्रमण करते हैं. भव्य धार्मिक जुलूस निकाला जाता है और सभी धर्मों और समुदायों के लोगों को बिना किसी भेदभाव के भोजन कराया जाता है.

गुरु नानक जयंती का धार्मिक महत्व

गुरु नानक जयंती केवल जन्मोत्सव नहीं, बल्कि उनके महान विचारों और शिक्षाओं को याद करने का पावन अवसर है. गुरु नानक देव जी ने जाति-पाति, भेदभाव और ऊंच-नीच का विरोध किया. उन्होंने सभी धर्मों और समुदायों के लोगों को प्रेम और सद्भाव से रहने का संदेश दिया. इस दिन श्रद्धालु गुरुद्वारों में मत्था टेकते हैं और गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ सुनते हैं.

यह भी पढ़ें:- कार्तिक पूर्णिमा पर इन 5 चीजों का करें दान, भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

यह भी पढ़ें:- देव दिवाली पर कितने दीये जलाने चाहिए? जानिए सही संख्या और धार्मिक महत्व

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Guru Nanak Jayanti, Gurpurab
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com