देशभर में तमाम त्योहारों के बाद अब स्कूल खुल चुके हैं और रेगुलर क्लासेस शुरू हो रही हैं. इसी बीच अगले हफ्ते ही शुरुआत में ही बड़ा पर्व है, जिसमें तमाम राज्यों के स्कूल बंद रहेंगे. 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती के साथ साथ गुरु पूर्णिमा भी है, जिस वजह से स्कूलों की छुट्टी रहेगी. इससे पहले पूरे नवंबर के महीने में बच्चों ने छुट्टियों का पूरा मजा लिया. कुछ राज्यों में तो 10 से 15 दिन तक स्कूल बंद रहे. ऐसे में आइए जानते हैं कि 24 नवंबर मंगलवार को कौन-कौन से राज्यों में स्कूलों की छुट्टियां रहेंगीं.
पंजाब और हरियाणा में छुट्टी
प्रकाश पर्व की सबसे ज्यादा धूम पंजाब में होती है. इसीलिए पहले से ही गुरु नानक जयंती की छुट्टी घोषित है. हरियाणा में भी इस दिन स्कूलों की छुट्टी रहेगी. यानी शनिवार और रविवार के बाद सोमवार को स्कूल जाना होगा, लेकिन फिर से मंगलवार को छुट्टी मिलेगी.
यूपी और दिल्ली में भी स्कूल रहेंगे बंद
उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग की तरफ से जो छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया गया था, उसमें 24 नवंबर की छुट्टी मार्क की गई है. यानी यूपी के तमाम स्कूल भी मंगलवार को नहीं खुलेंगे. वहीं राजधानी दिल्ली में भी इस दिन की सरकारी छुट्टी दी गई है.
बिहार में रहेगी छुट्टी
बिहार के छात्रों को नवंबर के महीने में कई दिनों की छुट्टियां मिलीं. दिवाली के बाद भाई दूज से लेकर छठ पर कई दिनों तक स्कूल बंद रहे. अब 24 नवंबर को भी बिहार के स्कूलों में छुट्टी दी गई है.
बाकी राज्यों का क्या है अपडेट?
बाकी राज्यों की बात करें तो पश्चिम बंगाल ने इस दिन छुट्टी घोषित की है. मंगलवार को राज्य में सभी स्कूल बंद रहेंगे. राजस्थान में भी 24 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश दिया गया है. छत्तीसगढ़ में भी इस दिन शासकीय अवकाश घोषित किया गया है. उत्तराखंड सरकार के कैलेंडर में भी इस दिन की छुट्टी तय है. वहीं मध्य प्रदेश ने भी 24 नवंबर को छुट्टी घोषित की है. यानी देश के ज्यादातर राज्यों में 24 नवंबर मंगलवार को स्कूल बंद रहेंगे.
यह भी पढ़ें | यूपी स्पेशल TET में भी फेल हो गए करीब 55 हजार सरकारी शिक्षक, नौकरी बचाने के लिए अब क्या विकल्प?
यह भी पढ़ें | Google CEO सुंदर पिचाई से लेकर अरविंद केजरीवाल तक, IIT खड़गपुर से इन दिग्गजों ने की है पढ़ाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं